Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर होते ही अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, सनी देओल सहित इन दमदार फिल्मों में आएंगी नजर

Housefull 5 Sonam Bajwa Upcoming films
Sonam Bajwa Upcoming Projects: सोनम बाजवा इन दिनों फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने शानदार एंट्री की है. इस मल्टीस्टारर फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए जानते हैं सोनम बाजवा के अपकमिंग फिल्मों के बारे में.
Sonam Bajwa Upcoming Films: फिल्म हाउसफुल 5 की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. फिल्म दमदार कमाई कर रही है और कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त स्टारर फिल्म में 19 सितारों ने काम किया हैं. फिल्म ने अब तक 130 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस मूवी से पंजाबी सिनेमा में अपना नाम कमा चुकी सोनम बाजवा बॉलीवुड में कदम रख रही है. उनकी डेब्यू फिल्म ने ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. आइए आपको उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताते हैं.
Baaghi 4
सोनम बाजवा बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 4 में नजर आएंगी. एक्शन से भरी इस फिल्म में वह काफी ग्लैमरस लुक में दिखेंगी. बागी 4 लोकप्रिय एक्शन से भरपूर बागी फ्रैंचाइजी की नयी किस्त है. यह फिल्म बड़े रोमांच और मनोरंजक कहानी का वादा करती है. अहमद खान की ओर से निर्देशित फिल्म का इंतजार फैंस कर रहे हैं.
Ek Deewane Ki Deewaniyat
एक दीवाने की दीवानियत में सोनम, सनम तेरी कसम एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ स्क्रीन शेयर कर रही है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. कहा जा रहा है कि ये एक मॉर्डन लव स्टोरी है. सोनम ने इंस्टाग्राम पर हर्षवर्धन के साथ तसवीरें शेयर कर लिखा था कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है और उनका अनुभव बहुत जादुई रहा. फिल्म के निर्देशक मिलाप जावेरी है.
Border 2
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 में भी सोनम बाजवा की एंट्री हो गई है. वह इस मूवी में दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा मूवी में वरुण धवन, परमवीर चीमा, अहान शेट्टी जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में आएगी.
यह भी पढ़ें– Laughter Chefs Season 2: फिनाले एपिसोड से पहले इस स्टार की होगी एंट्री, मेकर्स लगाएंगे शो में नया तड़का
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










