Housefull 5 Review: कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर है 'हाउसफुल 5', 2 क्लाईमैक्स देगा दर्शकों को डबल मजा

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Jun 2025 10:18 AM

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 13

Housefull 5 Review: कॉमेडी और सस्पेंस का मजेदार मेल लेकर आई फिल्म 'हाउसफुल 5' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है.

विज्ञापन

फिल्म: हाउसफुल 5
निर्देशक: तरुण मनसुखानी
कहां देखें: सिनेमाघर
अवधि: 2 घंटे 43 मिनट
प्रमुख स्टारकास्ट: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर सहित अन्य
रेटिंग्स: 4 स्टार

Housefull 5 Review: मनोरंजन से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इसे साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन किया है तरुण मनसुखानी ने किया है. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रंजीत, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चंकी पांडे, डिनो मोरिया सहित कई अन्य स्टार्स भी हैं. फिल्म में इस बार दर्शकों को कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस भी देखने को मिलेगा.

हाउसफुल 5 की स्टोरी

हाउसफुल 5 की कहानी रंजीत डोबरियाल से शुरू होती है. रंजीत 69 बिलियन पाउंड की संपत्ति अपने बेटे जॉली के नाम कर देता है. हालांकि फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब एक या दो नहीं बल्कि तीन जॉली सामने आते हैं, जो संपत्ति अपने नाम करना चाहते हैं. इस बीच यॉच पर एक मर्डर हो जाता है. अब ये खून किसने किया और असली जॉली कौन है, इसपर पूरी कहानी टिकी हुई है. फिल्म की खास बात ये है कि इसमें दो एंडिंग है. दर्शकों को टिकट बुक करने के समय ऑप्शन आएगा कि वह हाउसफुल ए या हाउसफुल बी बुक कर सकते हैं. मतलब दोनों एंडिंग में अलग-अलग कातिल दर्शकों को देखने मिलेगा.

हाउसफुल 5 की स्टारकास्ट

हाउसफुल 5 का स्क्रीनप्ले शानदार है और कहानी भी जबरदस्त है. फिल्म में ऐसे कई सीन्स है जिसपर फैंस हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. कुछ सीन्स को पुराने हाउसफुल के सीन्स से जोड़े गए है, जिसे देखकर दर्शकों को खूब मजा आएगा. अगर एक्टिंग की बात करें तो क्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज़, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, नरगिस फाखरी, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, सौंदर्या शर्मा, चित्रांगदा सिंह, डिनो मोरिया सहित अन्य स्टार्स ने दमदार अभिनय किया हैं.

यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola