Housefull 5 Climax: केआरके ने रिवील कर दिया कौन है 'हाउसफुल 5A' और 'हाउसफुल 5B' का किलर
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Jun 2025 8:41 AM
krk reveal Housefull 5 killer
Housefull 5 Climax: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' अपने यूनिक डुअल क्लाइमेक्स '5A' और '5B' को लेकर चर्चा में है. फैंस यह जानने को बेताब थे कि असली कातिल कौन है. इसी बीच एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने क्लाइमेक्स को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है.
Housefull 5 Climax: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे. फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की खास बात इसका यूनिक डुअल-एंडिंग फॉर्मेट है, जिसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स दिखाए गए और वह है ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’. ऐसे में दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने मिला. ऐसे में एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक्स केआरके ने रिवील कर दिया कि आखिरकार खूनी कौन है.
केआरके ने रिवील किया हाउसफुल 5 का कौन है किलर?
केआरके ने एक्स पर दो ट्वीट किया है. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मेरा हिसाब बॉलीवुड को लेकर कभी गलत नहीं होता क्योंकि मैं इनकी रग रग से वाकिफ हूं. मैंने बहुत पहले कहा था कि किलर अभिषेक बच्चन है हाउफुल में और ये सच निकला. हाउसफुल में किलर अभिषेक और चित्रांगदा है. हाउसफुल ए के क्लाइमेक्स का इंतजार है. एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि हाउसफुल 5 का फाइनल रिजल्ट. असली बेटा- बॉबी देओल. हाउसफुल ए में अभिषेक और फरदीन किलर है. हाउसफुल बी में अभिषेक और चित्रांगदा किलर है. ये एक टॉप क्लास वाहियात फिल्म है. एक स्टार है मेरी तरफ से.
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
हाउसफुल 5 का पहले दिन का कलेक्शन
अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने ओपनिंग डे पर 23 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने हाउसफुल 4 (19.08 करोड़ रुपये) और स्काई फोर्स (11.50 करोड़ रुपये) के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म की कास्ट बेहद दमदार है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उम्मीद है कि मूवी वीकेंड पर तगड़ी कमाई करेगी. हाउसफुल 5 के रिलीज से एक दिन पहले कमल हासन की मूवी ठग लाइफ रिलीज हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










