Housefull 5 ने इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को किया चकनाचूर, बनी तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Updated:
विज्ञापन
Housefull 5 Worldwide Box Office Collection

Housefull 5 Worldwide Box Office Collection

Housefull 5: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली. यह साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई. आइये जानते हैं मूवी ने कौन सी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा है.

विज्ञापन

Housefull 5: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की. 6 जून को रिलीज हुई एक्शन एंटरटेनर को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. सोशल मीडिया पर फैंस ने मूवी को मस्ट वॉच और ब्लॉकबस्टर करार दिया. यही वजह रही कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर इतिहास रच दिया. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर इसने कौन से रिकॉर्ड तोड़े है.

हाउसफुल 4 के रिकॉर्ड को तोड़ा

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, नाना पाटेकर और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म हाउसफुल 5 का पहले दिन का कलेक्शन लगभग 24 करोड़ रुपये के करीब है. फिल्म ने हाउसफुल 4 के रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है. यह अब हाउसफुल फ्रैंचाइज में सबसे ज्यादा ओपनिंग डे ग्रॉसर बन गई है. हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

साल 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हाउसफुल 5

हाउसफुल 5 इस साल की अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा ओपनिंग डे ग्रॉसर बन गई है. इससे पहले विक्की कौशल की फिल्म छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी. सलमान खान की सिकंदर ने लगभग 26 करोड़ रुपये कमाए. हाउसफुल 3 अब तीसरे स्थान पर है. अक्षय कुमार के लिए, यह कोविड के बाद दूसरी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार शुरुआत की है. इससे पहले, सूर्यवंशी ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन किया था.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को हाउसफुल 5 ने किया चकनाचूर

साथ ही, हाउसफुल 5 ने इमरजेंसी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, फतेह, जाट, केसरी चैप्टर 2, वेलकम बैक, स्काई फोर्स, रेड और ठग लाइफ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बनकर हाउसफुल 5 ने अपने आप में एक रिकॉर्ड बनाया है. कथित तौर पर, फिल्म 225 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है.

यह भी पढ़ें- Hina Khan Wedding Video: हिना खान की शादी का हर पल लगा फिल्मी सीन जैसा, देखें ड्रीम वेडिंग की झलक

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola