HIT 3: नानी ने अपनी फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपने हमें और सिनेमा को 101…

Updated:
विज्ञापन
nani reacts to HIT 3 success

nani reacts to HIT 3 success

HIT 3: एक्शन से भरपूर क्राइम थ्रिलर हिट 3 को रिलीज हुए पांच दिन हो गए. फिल्म में नानी जबरदस्त एक्शन करते दिखे. मूवी को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और मूवी ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. अब फिल्म की सफलता पर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

HIT 3: साउथ एक्टर नानी की लेटेस्ट रिलीज फिल्म हिट द थर्ड केस को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छआ रिस्पांस मिला. बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की रेड 2 और सूर्या की रेट्रो से क्लैश होने के बावजूद फिल्म का जादू दर्शकों पर चल रहा है. केजीएफ फेम श्रीनिधि शेट्टी फिल्म में नानी के अपोजिट दिखी हैं और एक्टर कार्थी ने कैमियो रोल प्ले किया है. इसके अलावा मूवी में सूर्या श्रीनिवास और आदिल पाला भी हैं. इस बीच फिल्म को दर्शकों से मिल रहे प्यार को देखते हुए नानी ने फैंस को शुक्रिया कहा है.

हिट 3 की सफलता पर नानी बोले- आपने हमें और सिनेमा…

एक्शन से भरपूर क्राइम थ्रिलर हिट 3 ने रिलीज के चार दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 101 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है. नानी ने फैंस को धन्यवाद दिया. एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके सामने वाली दीवार पर दिल बना हुआ है. इसके साथ उन्होंने लिखा, थैंक यू. इस वीकेंड. आपने हमें और सिनेमा को 101 वजह दिया है सेलिब्रेट करने के लिए.” वहीं, मेकर्स ने एक्टर का एक पोस्टर भी शेयर किया, जिसमें वह एक गहरे और खून से सने हुए लुक में दिख रहे हैं. कैप्शन में लिखा, “सरकार की सेंचुरी. हिट 3 ने 4 दिनों में पूरी दुनिया में 101 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया. एक्शन क्राइम थ्रिलर के लिए शानदार पहले वीकेंड की कमाई.”

नानी की फिल्म को बॉलीवुड की ये मूवी दे रही कड़ी टक्कर

‘हिट: द थर्ड केस’ ने पांच दिन में 56.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि अजय देवगन की रेड 2 ने पांच दिन में 79 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. जल्द ही ये 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी. मूवी हिट 3 से बेहतर प्रदर्शन सिनेमाघरों में कर रही है.

यहां पढ़ें-  ‘ये इंडस्ट्री शुरू से चोर है, सबकुछ कॉपी करते…’ नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, कहा- कल्ट फिल्मों में भी…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola