Happy Birthday Neetu Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री में इस दिग्गज अभिनेत्री की मदद से नीतू कपूर ने 5 साल की उम्र में रखा कदम
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 08 Jul 2024 7:05 AM
Happy Birthday Neetu Kapoor: 90 के दशक में दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस नीतू कपूर का आज जन्मदिन है. आज हम बताएंगे कि इंडस्ट्री में कदम रखने में किस दिग्गज एक्ट्रेस से उनकी मदद की थी.
Happy Birthday Neetu Kapoor: जिस उम्र में हम ढंग से बोलना और चलना सीख रहे होते हैं, उस उम्र में 8 जुलाई 1985 को दिल्ली के सिख परिवार में एक ऐसी बच्ची का जन्म हुआ, जो बॉलीवुड में कदम रखते ही छा गई थी. यह बच्ची और कोई नहीं बल्कि एक्ट्रेस नीतू कपूर हैं. नीतू कपूर जब 5 साल की थी तब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था. आज नीतू कपूर का 66वां जन्मदिन हैं. इस मौके पर आज हम उनके बारे में कई बाते बताएंगे.
इस एक्ट्रेस की मदद से फिल्मी दुनिया में रखा कदम
एक्ट्रेस नीतू कपूर का असली नाम हरनीत कौर है. वैसे तो उनका जन्म दिल्ली में हुआ था लेकिन बाद में उनके घरवाले मुंबई शिफ्ट हो गए थे. बहुत कम उम्र में उनके पिता गुजर गए थे, जिसके बाद उन्हें 5 साल की उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखना पड़ा. बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि उन्हें इंडस्ट्री में लाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला थी. दरअसल, उन्होंने डायरेक्टर टी प्रकाश राव को फिल्म सूरज के लिए नीतू का नाम सजेस्ट किया था. हालांकि, इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली थी.
सूरज नहीं बल्कि इस फिल्म से मिली नीतू कपूर को पहचान
सूरज के बाद नीतू कपूर ने फिल्म ‘दस लाख’ में भी काम किया था. इस फिल्म में बबीता कपूर और संजय खान मुख्य भूमिका में थे. लेकिन इस फिल्म से भी उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली. दरअसल, नीतू कपूर को असली नाम फिल्म ‘दो कलियां’ से मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने डबल रोल किया था. इसी फिल्म का सुपरहिट गाना ‘बच्चे मन के सच्चे’ आज भी बच्चे गुनगुनाते हैं.
ऋषि कपूर के बड़े भाई संग लड़ाया इश्क
जब वह किशोर हुई तब उन्होंने रिक्शावाला में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर के साथ इश्क लड़ाते नजर आई थीं. हालांकि, इस फिल्म में उनके किरदार को पसंद तो बहुत किया गया लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘यादों की बारात’ में काम किया. इस फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री और दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली थी.
Also Read Weekend Watchlist में ऐड करें ये 5 फिल्में और सीरीज, बोरडम की हो जायेगी छुट्टी
शादी के बाद इंडस्ट्री से बड़ा ली थी दूरी
नीतू कपूर ने अपने करियर की सबसे ज्यादा फिल्में ऋषि कपूर के साथ की थीं. फिल्मों के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बड़ी और दोनों ने 5 साल एक दूसरे को डेट किया. उसके बाद साल 1980 में दोनों शादी के बंधन में बंद गए थे. शादी के बाद नीतू कपूर और ऋषि कपूर के दो बच्चे हुए, रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर. हालांकि, शादी के बाद नीतू ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. उसके बाद करीब 25 साल बाद एक बार फिर उन्होंने इंडस्ट्री में फिल्म लव आजकल से कदम रखा. ऋषि कपूर के जाने के बाद उन्होंने खुद को व्यस्त रखने के लिए कई फिल्मों में काम किया, जिसमें फिल्म दो दूनी चार और जुग जुग जियो शामिल हैं. इसके बाद वह अपना समय अपनी पोती राहा कपूर के साथ खेलने में बिताती हैं. हाल ही में नीतू कपूर अपनी फैमिली के साथ कपिल शर्मा के शो पर भी नजर आई थीं.
नीतू कापूर को प्रभात खबर की तरफ से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










