Dilip Kumar Death Anniversary: सायरा बानो से शादी पर सालों पहले ज्योतिष ने की थी भविष्यवाणी, कहा- “चांद के जैसा…”

Dilip Kumar Death Anniversary: वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की आज तीसरी पुण्यतिथि है. ऐसे में आज हम उनको याद करते हुए उनके सबसे चर्चित किस्से सायरा बानो से शादी को लेकर एक ज्योतिष द्वारा किए गए भविष्यवाणी के बारे में बात करेंगे.
Dilip Kumar Death Anniversary: मुगल-ए-आजम, देवदास, सौदागर जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की आज तीसरी डेथ एनिवर्सरी है. दिलीप कुमार ने 7 जुलाई 2021 को दुनिया को अलविदा कह दिया था. ऐसे में आज हम उनकी याद में उनके सबसे खूबसूरत रिश्ते को याद करेंगे, यानी कि उनकी और उनकी पत्नी सायरा बानो की प्रेम कहानी. यह दोनों इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और एवरग्रीन जोड़ी थे. इस बात से बहुत कम ही लोग वाकिफ हैं कि सायरा बानो और दिलीप कुमार की शादी के लिए एक ज्योतिष ने बहुत पहले भविष्यवाणी कर दी थी. आइए इस किस्से के बारे में सबकुछ बताते हैं.

सायरा बानो 12 साल की थी, जब वह दिलीप कुमार को दिल दे बैठी थी. वह दिलीप कुमार को अपना बनाने के लिए उर्दू और फारसी तक सिख गई थी. वो कहते हैं ना ‘दुनिया में किसी भी चीज को शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे मिलाने में लग जाती है’, कुछ ऐसा ही सायरा बानो के साथ हुआ था. आखिरकार साल 1966 में सायरा की मुराद पूरी हुई और दिलीप कुमार से उनकी शादी हो गई थी. दिलीप कुमार सायरा बानो को बहुत ज्यादा चाहते थे और बदले में सायरा भी उन पर जान छिड़कती थी.

दिलीप कुमार को उनकी शादी से संबंधित एक ज्योतिष ने बहुत पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी और सायरा की शादी को लेकर किए गए भविष्यवाणी को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया. दरअसल, यह किस्सा साल 1955 का है, जब कोयंबटूर में दिलीप की मुलाकात एक ज्योतिष से हुई थी. वह ज्योतिष एकदम सटीक भविष्यवाणी के लिए काफी प्रचलित थे. उन्होंने ज्योतिष की बातों को दोहराते हुए कहा था कि, मैं देर से शादी करूंगा जब मैं चालीस वर्ष का हो जाऊंगा और मेरी दुल्हन मुझसे आधी उम्र की लड़की होगी, चांद की जैसी गोरी और सुंदर और वह मुझे अपनी आंखों की पलकों पर रखेगी और प्यार और पूजा निःस्वार्थ भाव से बिना किसी शर्त के करेगी. उन्होंने यह भी बताया था कि वह लड़की भी उसी पेशे से होंगी. जिसपर मैंने स्पष्ट रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी थी कि ‘कभी नहीं! मैं अपने पेशे की लड़की से शादी नहीं करूंगा.’

हालांकि, किस्मत का लिखा हुआ कौन बदल सकता है. दिलीप कुमार एक पार्टी के दौरान सायरा से मिले थे. अब वह काफी जवान और खूबसूरत हो चुकी थी. उन्होंने ब्रोकेड साड़ी पहनी हुई थी, जब उनकी मुलाकात दिलीप कुमार से हुई. दोनों को एक दूसरे से पहली नजर का प्यार हो गया था और दिलीप ने सायरा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










