Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ बिताएं खास पल, प्राइम और नेटफ्लिक्स पर तुरंत बिंज-वॉच करें ये फिल्में

Friendship Day 2026: दोस्तों के साथ बिताएं खास पल, प्राइम और नेटफ्लिक्स पर तुरंत बिंज-वॉच करें ये फिल्में, फोटो इंस्टाग्राम
फ्रेंडशिप डे के खास मौके पर ओटीटी पर मौजूद ये बॉलीवुड फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 'मडगांव एक्सप्रेस' के ठहाकों से लेकर 'ये जवानी है दीवानी' की पुरानी यादों तक, जानिए 5 बेहतरीन फिल्में जो दोस्ती के सच्चे रंगों को दर्शाती हैं.
Films on Friendship: फ्रेंडशिप डे दोस्ती के अनमोल रिश्ते का जश्न मनाने का खास मौका है. अगर आप इस दिन अपने दोस्तों के साथ कुछ यादगार फिल्में देखना चाहते हैं, तो ओटीटी पर कई ऐसी बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं जो दोस्ती, साथ और खूबसूरत यादों की कहानी बयां करती हैं. आइए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें इस फ्रेंडशिप डे पर जरूर देखना चाहिए.
Madgaon Express मडगांव एक्सप्रेस (Amazon Prime)
अगर आप कुछ कॉमेडी और कमाल का ह्यूमर देखना चाहते हैं, तो 'मडगांव एक्सप्रेस' (Madgaon Express) आपके लिए एक परफेक्ट फिल्म है. एक्टर कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी ने तीन बचपन के जिगरी यारों (डोडो, पिंकू और आयुष) का किरदार निभाया है. कहानी इन तीनों के बचपन के सपने - ‘गोवा ट्रिप' -के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आखिरकार सालों बाद सच तो होता है, लेकिन एक बैग एक्सचेंज होने के बाद वे गलती से ड्रग्स, पुलिस और अजीबोगरीब गैंगस्टरों के झमेले में फंस जाते हैं. अगर आप इस फ्रेंडशिप डे पर अपने ग्रुप के साथ पुरानी यादें ताजा करते हुए एक हल्की-फुल्की और हंसमुख राइड का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह फिल्म बिल्कुल मिस न करें.
Kho Gaye Hum Kahan खो गए हम कहां (Netflix)
अगर आप कुछ रिलेटेबल फिल्में देखना चाह रहे हैं तो, 'खो गए हम कहां' (Kho Gaye Hum Kahan) एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह मुंबई में रहने वाले तीन पक्के दोस्तों - इमाद, अहाना और नील (सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव) - की कहानी है. आज के सोशल मीडिया के दौर में, जहां दोस्ती और रिश्ते अक्सर फिल्टर्स और दिखावे के पीछे छिप जाते हैं, यह फिल्म मॉडर्न फ्रेंडशिप की सच्चाई, इनसिक्योरिटी, प्यार और एक-दूसरे के लिए ढाल बनकर खड़े होने के जज्बे को बहुत खूबसूरती से दिखाती है.
Yeh Jawani Hai Deewani ये जवानी है दीवानी (Netflix)
अगर आप अपने लॉन्ग डिस्टेंस फ्रेंड को मिस कर रहे हैं तो यह फिल्म परफेक्ट वाच है. रणबीर कपूर, दीपिका, कल्कि और आदित्य कपूर की यह फिल्म, 'ये जवानी है दीवानी' कबीर (बनी), नैना, अदिति और अवि की कहानी बताती है, जो मनाली की एक ट्रिप से शुरू होकर जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों तक साथ चलती है. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिखाती है कि कैसे समय और दूरियों के बावजूद सच्ची दोस्ती कभी नहीं बदलती.
Homebound 'होमबाउंड' (Netflix)
नीरज घैवान की 'होमबाउंड' बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली हिंदी ड्रामा फिल्म है. यह दो बचपन के दोस्तों - शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन (विशाल जेठवा) - की कहानी है, जो सामाजिक विषमताओं, गरीबी और व्यवस्था की चुनौतियों के बीच एक बेहतर भविष्य और सम्मान के लिए पुलिस की नौकरी पाने का सपना देखते हैं. यह फिल्म सिर्फ उनके सपनों और संघर्षों को ही नहीं दर्शाती, बल्कि जात-पात और धर्म की दीवारों से परे सच्ची दोस्ती की उस अटूट डोर को दिखाती है, जो कठिन से कठिन दौर में भी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ती.
Veere Di Wedding वीरे दी वेडिंग (Netflix)
'वीरे दी वेडिंग' (Veere Di Wedding) फ्रेंडशिप डे पर देखने के लिए एक बेहतरीन और मजेदार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है. यह कहानी चार बचपन की पक्की सहेलियों - कालिंदी (करीना कपूर), अवनी (सोनम कपूर), साक्षी (स्वरा भास्कर) और मीरा (शिखा तलसानिया) के इर्द-गिर्द घूमती है. जब कालिंदी की शादी तय होती है, तो चारों दोस्त एक साथ आती हैं और अपनी जिंदगी की उलझनों, प्यार, शादी के दबाव और पर्सनल स्ट्रगल्स का सामना करती हैं. मॉडर्न थॉट्स, बिंदास डायलॉग्स और थाइलैंड की एक यादगार ट्रिप के साथ, यह फिल्म सिखाती है कि चाहे जिंदगी में कितनी भी परेशानियां आएं, सच्चे दोस्त हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं. यह भी पढ़ें: Top 5 movies for Friendship Day: इन 8 फिल्मों से फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के साथ दिन को बनाए खास, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










