Fact Check: बेबी गर्ल संग कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कराया क्यूट फोटोशूट, तसवीरें इंटरनेट पर वायरल, जानें सच

Updated:
विज्ञापन
Sidharth Malhotra reacts on parenting duties with Kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने कियारा आडवाणी के साथ पेरेंटिंग ड्यूटी पर क्या कहा

Fact Check: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब एक बेबी गर्ल के माता-पिता बन गए हैं. उनके घर लक्ष्मी आई है. कपल ने खुशी से बेबी के आने की अनाउंसमेंट की. इसी बीच अब बेटी के साथ कपल की कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं. जिसमें उन्हें नन्ही गुड़ियां को प्यार करते देखा जा सकता है. आइये जानते हैं ये फेक है या रियल.

विज्ञापन

Fact Check: बॉलीवुड के पावर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अब एक बेबी गर्ल के माता पिता बन गए हैं. इस जोड़े ने 15 जुलाई, 2025 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी बेटी का स्वागत किया. फैंस से लेकर सेलेब्स सभी बधाईयां दे रहे हैं. इसी बीच जोड़े की कुछ तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें वह न्यूबोर्न संग फोटोशूट करवाते दिखाई दे रहे हैं. आइये जानते हैं बेबी गर्ल संग उनकी फोटोज फेक है या रियल

कियारा आडवाणी की बेबी गर्ल संग फोटोज वायरल

कियारा आडवाणी की वायरल हो रही तसवीर में वह नवजात शिशु को अपनी छाती से लगाए हुए थीं. उनके चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान है और वह अपने बच्चे की ओर देख रही थीं. खैर, सवाल यह उठा कि क्या यह तस्वीर असली है या नहीं. हालांकि फोटो असली नहीं थी, बल्कि डीपफेक थी, जो AI की ओर से जनरेटेड थी.

बेबी गर्ल संग कियारा-सिड की तसवीर फेक या रियल

वायरल हो रही एक अन्य फोटोज के कोलाज में कियारा और सिद्धार्थ एक रूम के सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. सिड ने नन्ही गुड़िया को हाथ में लिया है और दोनों खुशी खुशी पोज दे रहे हैं. जहां कियारा ने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी है. वहीं सिड ब्लू शर्ट और जींस में कमाल के लग रहे हैं. हालांकि ये तसवीर भी रियल नहीं बल्कि AI की ओर से जनरेटेड थी. कुछ फैंस इस सच मानकर बधाईयां दे रहे हैं और बेबी की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं.

सिद्धार्थ-कियारा के बेबी को मिल रही बधाईयां

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी के साथ मिलकर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बच्ची के स्वागत की घोषणा की. पोस्ट में लिखा था, “हमारा दिल भर आया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है. हमें एक बेबी गर्ल का आशीर्वाद मिला है. कियारा और सिद्धार्थ.” पोस्ट अपलोड होते ही लोगों ने कमेंट सेक्शन में बधाई देनी शुरू कर दी. सुनील ग्रोवर ने कमेंट किया, “बेस्ट!!!!!!! बधाई हो मम्मी-डैडी को! बधाई.” कृति सेनन ने कमेंट किया, “आप दोनों को बधाई!! छोटी बच्ची को ढेर सारा प्यार.”

यह भी पढ़ें- Maa Final Box Office Collection: काजोल की फिल्म हिट या फ्लॉप, 65 करोड़ का बजट, 20 दिनों में कलेक्शन चौपट

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola