Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी की फर्स्ट फोटो आई सामने, सलमान खान संग दिया पोज

Kiara Advani baby girl first photo witth salman khan
Kiara Advani Baby Girl Photo Fact Check: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. कपल ने खूबसूरत पोस्ट के जरिए फैंस संग इस खुशखबरी को शेयर किया. अब कियारा और सिड की सलमान खान संग एक तसवीर वायरल हो रही है. जिसमें तीनों न्यू बोर्न संग पोज दे रहे हैं.
Kiara Advani Baby Girl Photo Fact Check: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 15 जुलाई को एक बेटी के माता-पिता बन गए. इस जोड़े ने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में अपनी नन्ही सी गुड़िया को जन्म दिया. कियारा अब घर आ चुकी हैं, बीते दिनों उन्हें छुट्टी मिली. कपल ने पैपराजी से रिक्वेस्ट किया कि कोई भी न्यू बोर्न बेबी की तसवीर न लें और प्राइवेसी बनाए रके. इसी बीच कपल की हॉस्पिटल से एक तसवीर वायरल हो रही है. जिसमें उन्हें सलमान खान संग पोज देते हुए दिखाया गया है.
कियारा और सिद्धार्थ की बेटी संग सलमान खान ने दिया पोज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में, कियारा आडवाणी एक खूबसूरत बच्ची को गोद में लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुपरस्टार सलमान खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. यह सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस कपल की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
कियारा और सिद्धार्थ की बेटी की वायरल हो रही तसवीर असली है या नकली
हालांकि वायरल हो रही फोटो असली नहीं फेक है. यह एआई जेनरेटेड है. सेल्फी को इस तरह से एडिट किया गया है कि ऐसा लगे कि तीनों कलाकार बच्ची के साथ पोज दे रहे हैं. तस्वीर में दिख रही बच्ची सिद्धार्थ और कियारा की बेटी नहीं है. यहां तक कि तीनों कलाकारों की तस्वीरों को बैकग्राउंड पर सुपरइम्पोज करके ऐसा दिखाया गया है जैसे तस्वीर किसी नर्सरी में ली गई हो. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई, 2025 को माता-पिता बने हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट पोस्ट के साथ इसे अनाउंस किया और लिखा, “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है. हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है.”
यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










