Animal OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘एनिमल’

Updated:
विज्ञापन
Animal OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘एनिमल’

Animal OTT Release Date: रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कमाई कर रही है. अभी तक मूवी ने 241 करोड़ रुपए कमा लिए है. इस बीच खबर आ रही है कि मूवी ओटीटी पर रिलीज होगी. अब वो किस दिन रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन
undefined

रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल‘ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म को जबरदस्त ओपनिंग मिली है और वो जमकर कमाई कर रही है.

undefined

‘एनिमल’ में रणबीर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और शक्ति कपूर है. रणबीर की जबरदस्त एक्टिंग की तारीफ फैंस से लेकर सेलेब्स कर रहे हैं.

undefined

वहीं, कई लोग ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अक्सर फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं.

undefined

रणबीर की मूवी जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में ओटीटी पर आने की संभावना है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि डेट के अनाउंसमेट का इंतजार है.

undefined

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, एनिमल ने भारत में 241.43 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने अपने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 39.9 करोड़ का कलेक्शन किया.

undefined

फिल्म एनिमल के रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ये ऑनलाइन लीक हो गई. फिल्म टोरेंट वेबसाइट्स, तमिलरॉकर्स, टेलीग्राम और मूवीरुलज पर मुफ्त डाउनलोड करने के लिए मौजूद है.

undefined

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एनिमल का रिव्यू देते हुए लिखा, “अरे संदीप रेड्डी वांगा कृपया अपने पैरों की एक तस्वीर भेजें, ताकि मैं निम्नलिखित कारणों से उन्हें छू सकूं. आपने उस समय के सभी पारंपरिक फिल्म निर्माताओं के विश्वास के हर नियम को पूरी तरह से तोड़ दिया है.”

undefined

एनिमल हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित विभिन्न भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बता दें कि फिल्म 1 दिसबंर को रिलीज हुई थी.

undefined

एनिमल का ओरिजिनल पारिवारिक ड्रामा है. रणबीर के किरदार और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए उनके पिता के बीच का उलझा हुआ समीकरण इसे और ज्यादा रोमांचक और दिलचस्प बनाता है.

undefined

एनिमल के साथ सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्में आमने-सामने है. हालांकि सैम बहादुर से एनिमल आगे निकल गई है.

Also Read: Animal: रणबीर कपूर की फिल्म इन 5 कारणों से बॉक्स ऑफिस पर कर रही हैं धुआंधार कमाई, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola