Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अब बॉक्स ऑफिस पर थमती दिख रही है. हर्षवर्धन राणे की फिल्म में उनकी जोड़ी सोनम बाजवा के साथ बनी है. फिल्म की कमाई अब लाखों पर आ गई है और ये बेहद धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. फिल्म भले ही स्लो हो गई हो, लेकिन इसने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर ली है. फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये था और इसने 70 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. चलिए आपको 23वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.
एक दीवाने की दीवानियत के 23वें दिन का कलेक्शन
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने 23वें दिन 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शाम तक फाइनल नंबर्स आने का इंतजार है. हालांकि इसमें ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं हैं. टोटल कमाई मूवी ने 76.57 करोड़ रुपये का कर लिया है. जिस हिसाब से मूवी कमाई कर रही है, वैसे में इसका 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना मुश्किल ही है.
जानें 23 दिनों में कितनी हो गई टोटल कमाई
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 1.65 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17- 1.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 18- 0.75 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 19- 1.25 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 20- 1.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 21- 0.5 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 22- 0.75 करोड़ रुपये
- Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 23- 0.37 करोड़ रुपये (Early Reports)
Total Collection- 76.57 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Hema Malini Net Worth: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में किसके पास है ज्यादा दौलत? आंकड़े कर देंगे हैरान
यह भी पढ़ें– Dharmendra Vs Sunny Deol Net Worth: धर्मेंद्र या सनी देओल, जानें कौन है सबसे ज्यादा अमीर, करोड़ों में नेटवर्थ

