ePaper

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: धीरे-धीरे कमाई कर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने कमा लिए 70 करोड़, 18वें दिन के कलेक्शन ने चौंकाया

Updated at : 07 Nov 2025 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection day 18

एक दीवाने की दीवानियत, फोटो- इंस्टाग्राम

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: फिल्म एक दीवाने की दीवानियत ने 18वें दिन कितनी कमाई की, इसकी जानकारी सामने आ गई है. फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी है, फिर भी इसने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को सिनेमाघरों में दो हफ्ते से ज्यादा हो गया है. फिल्म की कमाई भले ही कम हुई है, लेकिन ये आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की मूवी थामा को कड़ी टक्कर देने से पीछे नहीं हट रहा. हर्षवर्धन की मूवी अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है और इसकी कमाई जारी है. आपको 18वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड बताते हैं.

एक दीवाने की दीवानियत 18वें दिन हुई हिट या फुस्स

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रोमांटिक-ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत ने 18वें दिन सिर्फ 0.19  करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब फिल्म की टोटल कमाई 71.41 करोड़ रुपये हो गई है. शाम तक फाइनल नंबर्स आ जाएंगे. फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है और इसने बजट से डबल से अधिक की कमाई कर ली.

जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 1-9 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 2- 7.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 3- 6 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 5- 6.25 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 6- 7 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 7- 3.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 8- 4.5 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 9- 3 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 10- 2.65 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 11- 2.35 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 12- 3.15 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13- 3.48 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 14- 1.65 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 15- 2.25 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 16- 1.9 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17- 1.25 करोड़ रुपये
  • Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 18- 0.19 करोड़ रुपये (Early Reports)

Ek Deewane Ki Deewaniyat Total Collection- 71.64 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू बनने वाली थी ये एक्ट्रेस, बोली- लगभग फाइनल हो गई थी रोल के लिए, इस वजह से हो गई रिजेक्ट

यह भी पढ़ें- Jatadhara Movie Review: रहस्य और रोमांच का चौंकाने वाला संगम, ‘जटाधारा’ में धन पिशाचनी बनकर खूब डराएगी सोनाक्षी सिन्हा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola