Drishyam 3 Worldwide Collection: ‘दृश्यम 3’ ने 58 घंटे में कमाए 100 करोड़, तोड़ा ‘पैट्रियट’ का रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन
Drishyam 3 Worldwide Collection

दृश्यम 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Drishyam 3 Worldwide Collection: मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ 58 घंटों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. इसे लेकर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है.

विज्ञापन

Drishyam 3 Worldwide Collection: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. निर्देशक जीतू जोसेफ की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से काफी उत्साह था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन इसका असर कमाई पर बिल्कुल नहीं दिखा.

सिर्फ 58 घंटे में 100 करोड़ क्लब में शामिल

मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर खुद जानकारी दी कि ‘दृश्यम 3’ ने केवल 58 घंटों में दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “13 सालों से इस सफर में हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद. इस कहानी को मिला आपका प्यार और भरोसा हमें हर दिन भावुक करता है. ‘दृश्यम 3’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है.”

‘दृश्यम 3’ का कलेक्शन

Sacnilk रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अब तक भारत में करीब 40.60 करोड़ नेट और 47.17 करोड़ ग्रॉस का कारोबार किया है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 70 करोड़ पहुंच चुका है. ऐसे में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 117.17 करोड़ हो गया है.

कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘दृश्यम 3’ अब मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तेजी से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने ‘पैट्रियट’ के 79.92 करोड़ और ‘मार्को’ के 102.55 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म ‘वाझा II: बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोज’ और ‘आडु 3’ के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन चुकी है. हालांकि अभी फिल्म को मोहनलाल की सबसे बड़ी हिट ‘L2: एम्पुरान’ का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है. उस फिल्म ने तीन दिनों में दुनियाभर में 137.59 करोड़ की कमाई की थी.

यह भी पढें- Drishyam 3 Hindi Update: क्या अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर रहे हैं प्रकाश राज? अभिनेता ने खुद बताई सच्चाई

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola