ePaper

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: कमाई में गिरावट के बाद भी करोड़ों में खेल रही रणवीर सिंह की 'धुरंधर', देखें कलेक्शन

Updated at : 03 Jan 2026 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
Dhurandhar Box Office Collection Day 30

Dhurandhar Box Office Collection Day 30

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिकॉर्ड बनाए हैं. 30वें दिन पहली बार सिंगल डिजिट में कमाई के बावजूद फिल्म अब भी ‘इक्कीस’ जैसी फिल्मों से आगे चल रही है.

विज्ञापन

Dhurandhar Box Office Collection Day 30: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार इतिहास रचती आ रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में हाउसफुल शो चलते रहे. साथ ही लोग फिल्म को दोबारा देखने भी पहुंच रहे थे, जिसकी वजह से इसकी कमाई लंबे समय तक डबल डिजिट में बनी रही.

29वें दिन हुई सिंगल डिजिट में कमाई

करीब चार हफ्तों तक शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब फिल्म की रफ्तार धीमी होती नजर आ रही है. रिलीज के 29वें दिन, यानी पांचवें शुक्रवार को ‘धुरंधर’ ने पहली बार सिंगल डिजिट में कमाई दर्ज की. इस दिन फिल्म ने करीब 8.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो अब तक का इसका सबसे कम कलेक्शन रहा. चार हफ्तों के थिएटर रन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 748.44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. इसके साथ ही यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. इसने ‘जवान’, ‘पठान’, ‘छावा’ और ‘स्त्री 2’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. 

वीकेंड पर आ सकती है उछाल

इतना ही नहीं, हिंदी भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी इसने तोड़ दिया है, जो पहले ‘पुष्पा 2 (हिंदी)’ के नाम था. अब बात करें 30वें दिन की, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पांचवें शनिवार की सुबह 10 बजे तक फिल्म करीब 0.69 करोड़ रुपये कमा चुकी थी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड और छुट्टियों के चलते फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आ सकता है. फिलहाल ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी चुनौती नहीं मिल रही है. ‘इक्कीस’ और ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ जैसी फिल्मों के बावजूद रणवीर सिंह की फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: Anupam Kher: 550वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करने पर भावुक हुए अनुपम खेर, लिखा- ‘मेरे अंदर अभी भी बहुत कुछ देने की ताकत है’

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola