बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, महेश बाबू बोले- रणवीर का बेस्ट परफॉर्मेंस

Updated:
विज्ञापन
Dhurandhar 2

साउथ सिनेमा एक्टर महेश बाबू और रणवीर सिंह का फोटो

Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने इसे एक धमाकेदार फिल्म बताया है.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: 19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फिल्म के रिलीज होते ही दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों की रिएक्शन सामने आ रहे हैं. इस बीच महेश बाबू ने भी फिल्म और रणवीर सिंह के प्रदर्शन को लेकर अपनी राय दी है, जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ

महेश बाबू ने गुरुवार को X पर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज और रणवीर सिंह की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है. उनका कहना है कि इस फिल्म में रणवीर का अंदाज पहले से कहीं ज्यादा पावरफुल और अलग नजर आता है. उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ एकदम धमाकेदार फिल्म है, जिसे बहुत ही शानदार तरीके से बनाया गया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह का अब तक का सबसे बेहतरीन रूप देखने को मिलता है.

डायरेक्टर आदित्य धर और पूरी टीम को दी बधाई

आदित्य धर ने जिस तरह इस फिल्म को सोचा और पेश किया है, वो सच में काबिले-तारीफ है और स्टैंडिंग ओवेशन के लायक है”. उन्होंने आगे लिखा “माधवन (मैडी) की एक्टिंग खास तौर पर बहुत अच्छी लगी और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक भी शानदार है. यह एक ऐसी फिल्म है जिसे देखना और सेलिब्रेट करना चाहिए. पूरी टीम को बधाई.’ महेश बाबू की इस तारीफ पर डायरेक्टर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, “आपके शब्दों के लिए दिल से धन्यवाद, महेश गरु आपने जिस प्यार से धुरंधर (द रिवेंज) को सराहा, उसके लिए बहुत आभारी हूं”

फिल्म और स्टारकास्ट के बारे में


‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ एक एक्शन और इमोशन से भरी फिल्म है. इसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन, दमदार डायलॉग और मजबूत कहानी देखने को मिलती है. इसकी कहानी बदले (रिवेंज) पर आधारित है, जहां रणवीर सिंह (हम्जा अली मजारी) और बाद में जसकिरत सिंह रंगी के किरदार में दिखाई देते हैं. वह अपने और अपने देश के साथ हुए अन्याय के लिए खड़े होते हैं और दूसरे देश पाकिस्तान में जाकर इस लड़ाई को अंजाम देत हैें. फिल्म में कई ट्विस्ट भी हैं, जो इसे और दिलचस्प बनाते हैं. फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं और उनका किरदार काफी पावरफुल दिखाया गया है. उनके साथ आर माधवन भी मुख्य किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाते हैं. उनके अलावा संजय दत, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: इस साउथ की फिल्म को ‘धुरंधर 2’ ने दी पटखनी, कमाई में दिखाई बादशाहत

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola