Dharmendra Last Message: 'काम होता रहेगा, परिवार को कभी मत भूलना', हेमा मालिनी ने सुनाई धर्मेंद्र की आखिरी बात

Updated:
विज्ञापन

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी और बॉबी-सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

Dharmendra Last Message: हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की आखिरी बात का जिक्र करते हुए बताया कि वह हमेशा परिवार को महत्व देने की बात करते थे. उन्होंने सनी और बॉबी देओल के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की.

विज्ञापन
Dharmendra-hema malini and bobby-sunny deol.jpg

Dharmendra Last Message: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को कुछ समय बीत चुका है, लेकिन उनका परिवार आज भी उन्हें याद करता है. हाल ही में हेमा मालिनी ने पहली बार धर्मेंद्र की आखिरी बात का जिक्र किया. इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ अपने रिश्ते और सनी देओल-बॉबी देओल के साथ बॉन्डिंग पर भी खुलकर बात की.

विज्ञापन

Dharmendra Last Message: 'परिवार को हमेशा साथ रखना'

View on Instagram

Hindi Rush को दिए एक पॉडकास्ट में जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि धर्मेंद्र ने आखिरी बार परिवार से क्या कहा था, तो उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र हमेशा परिवार को सबसे ज्यादा महत्व देने की बात करते थे. उनके मुताबिक, धर्मेंद्र कहते थे, "परिवार के साथ हमेशा जुड़े रहो. चाहे काम कितना भी हो, परिवार को सबसे ज्यादा अहमियत दो. आज के समय में परिवार का साथ रहना बहुत जरूरी है."

हेमा ने बताया कि यही बात धर्मेंद्र बार-बार दोहराते थे और चाहते थे कि पूरा परिवार हमेशा साथ रहे.

Hema Malini Bond With Sunny Deol Bobby Deol: सनी और बॉबी देओल के साथ कैसा है रिश्ता?

हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल की तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं. उन्होंने बताया कि उनका परिवार एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है, लेकिन वे अपने रिश्तों का दिखावा नहीं करते. उनके शब्दों में, "हम लोग हमेशा साथ रहते हैं. हमें अपने रिश्तों की पब्लिसिटी करना पसंद नहीं है. हमारे बीच अच्छा जुड़ाव है और हम एक खुशहाल परिवार हैं." उन्होंने यह भी कहा कि धर्मेंद्र को भी अपनी निजी जिंदगी को लोगों के सामने लाना कभी पसंद नहीं था.

Dharmendra and Hema Malini Love Story: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की लव स्टोरी

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की पहली मुलाकात 1960 के दशक के आखिर में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने 'शोले', 'सीता और गीता', 'ड्रीम गर्ल' और 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ प्यार में बदल गई और दोनों ने साल 1980 में शादी कर ली. धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां ईशा देओल और आहना देओल हैं, जबकि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से सनी देओल, बॉबी देओल समेत चार बच्चे हैं.

Dharmendra Padma Vibhushan: मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान

View on Instagram

हाल ही में भारत सरकार ने धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह सम्मान हेमा मालिनी को सौंपा. इस दौरान उनकी बेटी आहना देओल भी मौजूद थीं. यह पल धर्मेंद्र के परिवार के लिए बेहद भावुक और गर्व से भरा रहा.

यह भी पढ़ें: 54 साल पुराना घर, क्यों दो अलग-अलग किचन… कैसा है हेमा मालिनी का ड्रीम होम?

यह भी पढ़ें: मैं हमेशा अपने पापा का बेटा हूं… इससे आगे कुछ नहीं, इक्का’ ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल का इमोशनल मोमेंट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola