De De Pyar De 2 Advance Booking: रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म की हुई बल्ले-बल्ले, एडवांस बुकिंग में ही कमा लिए करोड़ों रुपए, जानें रिपोर्ट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 12 Nov 2025 2:39 PM

विज्ञापन

दे दे प्यार दे 2 एडवांस बुकिंग, फोटो- इंस्टाग्राम

De De Pyar De 2 Advance Booking: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'दे दे प्यार दे 2' इस वीकेंड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. बीते दिन फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई. ऐसे में आइए अब इसके पहले दिन के रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

De De Pyar De 2 Advance Booking: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इस शुक्रवार यानी 14 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. दर्शकों में पहले से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हो चुकी है और अब सबकी नजरें इसके पहले दिन के रिपोर्ट पर है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि रिलीज से पहले फिल्म का प्रदर्शन कैसा है.

दे दे प्यार दे 2 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे तक फिल्म ने 2676 शोज के लिए कुल 7526 टिकट्स बेच दिए हैं. इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही 25.89 लाख रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है. अगर ब्‍लॉक सीटों की बात करें तो फिल्म ने करीब 1.46 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, पुरे दिन की कमाई के बाद इन आंकड़ों में इजाफा दर्ज किया जा सकता है.

‘दे दे प्यार दे 2’ के सबसे ज्यादा टिकट्स दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश जैसे शहरों में बीके हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

अंशुल गर्ग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, आर. माधवन, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, गौतमी कपूर और इशिता दास मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है. यह 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का रोमांटिक-कॉमेडी सीक्वल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

कैसा रहा आर. माधवन का अजय देवगन के साथ काम करने का अनुभव?

अभिनेता आर. माधवन ने अजय देवगन के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा, “मुझे अजय सर से प्यार हो गया है. सेट पर हर कोई बहुत अपनापन देता था. मीजान और मैं नए थे, फिर भी सभी ने हमारा खूब साथ दिया.”

उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “फिल्म में मैं अजय का पिता बना हूं, जबकि हम लगभग एक ही उम्र के हैं. लेकिन उनके साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक अनुभव रहा.”

बता दें कि ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को खूब पसंद आ चुका है और अब एडवांस बुकिंग से मालूम पड़ता है कि यह फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड में शानदार बिजनेस कर सकती है.

यह भी पढ़ें- De De Pyaar De 2: रकुल प्रीत सिंह ने ऑन-स्क्रीन पिता आर. माधवन संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बेहद विनम्र इंसान हैं

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola