De De Pyaar De 2 First Review: अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का पहला रिव्यू आउट, मिले इतने स्टार्स, जानें कमाल या फुस्स

Updated:
विज्ञापन
De De Pyaar De 2 First Review

दे दे प्यार दे 2 का पहला रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम

De De Pyaar De 2 First Review: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’, 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत के अलावा आर माधवन और गौतमी कपूर भी हैं. फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है.

विज्ञापन

De De Pyaar De 2 First Review: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ कल यानी 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के प्रमोशन में स्टारकास्ट लगे हुए हैं. ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई दे दे प्यार दे का सीक्वल है. दूसरे पार्ट का हिस्सा आर माधवन और गौतमी कपूर भी हैं. पहले पार्ट में अजय का किरदार आशीष मेहरा अपनी गर्लफ्रेंड आयशा को अपने परिवार से मिलना ले जाता है. अब दूसरे पार्ट में रकुल, आशीष को अपने परिवार के पास ले जाती है. मूवी का पहला रिव्यू सामने आ गया है.

दे दे प्यार दे 2 का पहला रिव्यू आया सामने

फिल्म समीक्षक कुलदीप गढ़वी ने ‘दे दे प्यार दे 2‘ का पहला रिव्यू किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “पूरी तरह से रोलर कोस्टर की सवारी. अंशुल शर्मा की ओर से निर्देशित और तरुण जैन और लव रंजन की ओर से लिखित ‘दे दे प्यार दे 2’ मॉर्डन लव, हंसी और दूसरे मौके के पागलपन को वापस लाती है, लेकिन इस बार गहरी भावनाओं और मजबूत केमिस्ट्री के साथ.” उन्होंने फिल्म को चार स्टार्स दिए हैं.

De de pyaar de 2 first review

कुलदीप गढ़वी ने अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह को लेकर क्या कहा?

कुलदीप गढ़वी ने आगे लिखा, अजय देवगन, आशीष मेहरा के रोल में उन्होंने एक बार फिर ससाबित कर दिया कि वह बॉलीवुड के सबसे सहज कलाकारों में से एक क्यों हैं. उनका चॉर्म, परिपक्वता और कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है. वह भावनात्मक और मजेदार पलों को पूरी सहजता और आत्मविश्वास के साथ पेश करते हैं. आयशा खुराना के रूप में रकुल प्रीत सिंह इस बार और भी निखर कर आती हैं – वह आत्मविश्वास से भरी हैं, भावनात्मक रूप से अभिव्यक्त हैं. और अजय देवगन के साथ उनकी केमिस्ट्री और भी स्वाभाविक और विश्वसनीय है.

‘दे दे प्यार दे 2’ के बारे में

‘दे दे प्यार दे 2’ में का ट्रेलर काफी मजेदार है. ट्रेलर में दिखाया गया कि अजय देवगन (आशीष मेहरा) को लेकर रकुल प्रीत सिंह (आयशा) अपने घर लेकर अपने माता-पिता से मिलवाने लेकर जाती है. आयशा के माचा-पिता आशीष को देखकर चौंक जाते हैं. वह नहीं चाहते कि आयशा की शादी उससे हो. उनका रिश्ता तोड़ने के लिए आयशा के माता-पिता उसके जिंदगी में नये लड़के को लेकर आते हैं.

यह भी पढ़ें–  Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- खुश हूं कि वह घर लौट आए, बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola