De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ हिट हुई या फुस्स? चौंकाने वाला है कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Nov 2025 12:55 PM

विज्ञापन

दे दे प्यार दे 2 का दूसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. साल 2025 में अजय देवगन की ये चौथी फिल्म है जो रिलीज हो गई है. अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है.

विज्ञापन

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ अजय देवगन की साल 2025 की चौथी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. अब तक उनकी आजाद, सन ऑफ सरदार 2 और रेड 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ‘दे दे प्यार दे 2’ में उनके साथ एक बार फिर से रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी बनी है. मूवी का हिस्सा जावेद जाफरी, इशिता दत्ता, गौतमी कपूर और मीजान जाफरी हैं. फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

‘दे दे प्यार दे 2’ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की?

दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं किया. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन अभी तक 0.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 9.6 करोड़ रुपये हो गई है. ये नंबर्स शाम तक बढ़ेंगे. उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की नयी फिल्म वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन करेगी.

आर माधवन ने अजय देवगन के साथ काम करने पर किया रिएक्ट

आर माधवन ने ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन संग काम करने पर कहा, “सेट पर मैं अजय सर की तरह किसी से मुकाबला नहीं करता. पूरा आइडिया यह है कि हम कैरेक्टर और फिल्म के लिए अपना बेस्ट दें. मैंने अजय सर से सीखा है कि जब कहानी काम करती है तो फिल्म काम करती है, सब कुछ हर किसी के लिए काम करता है. लेकिन अगर मैं केवल इस बारे में चिंतित हूं कि मैं क्या कर रहा हूं और इसके बारे में असुरक्षित हो रहा हूं तो यह एक फिल्म के प्रति गलत दृष्टिकोण है.”

सीक्वल फिल्मों में काम करने पर क्या बोले अजय देवगन?

अजय देवगन ने सीक्वल फिल्मों पर काम करने पर कहा, “जब तक अच्छी स्क्रिप्ट है, मुझे सीक्वल से कोई आपत्ति नहीं है… अधिकांश कलाकारों की तरह मुझे भी उम्मीद है कि यह दर्शकों को पसंद आएगी. हम सभी मानते हैं कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है और मुझे लव रंजन के साथ काम करना पसंद है, मेरा मानना है कि उनकी फिल्में आधुनिक, सामयिक और अनोखी हैं.”

यह भी पढ़ेंDe De Pyaar De 2 Box Office Records: ओपनिंग डे पर अजय देवगन ने अपनी ही इन 2 फिल्मों को छोड़ा पीछे, लेकिन इस रिकॉर्ड को नहीं दे पाई चुनौती

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola