अधूरी मोहब्बत की खतरनाक कहानी है ‘डकैत’, अदिवि शेष-मृणाल ठाकुर की दमदार परफॉर्मेंस

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर, फोटो- इंस्टाग्राम
Dacoit Review: ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ प्यार और बदले की इंटेंस कहानी है. अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग फिल्म को मजबूत बनाती है.
फिल्म: डकैत- एक प्रेम कथा
निर्देशक: शेनिल देव
स्टारकास्ट: अदिवि शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश झा, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला
फिल्म अवधि: 2 घंटे 35 मिनट
स्टोरी और स्कीनप्ले: शेनिल देव और अदिवि शेष
कहां देखें: सिनेमाघर
रेटिंग्स: 3.5 स्टार्स
Dacoit Movie Review: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ आज यानी 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. निर्देशक शेनिल देव की यह फिल्म प्यार, जुनून और बदले की एक इंटेंस कहानी पेश करती है. फिल्म में अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील भी अहम भूमिकाओं में हैं.
अदिवि शेष- मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी परफॉर्मेंस है. अदिवि शेष ने एक टूटे हुए प्रेमी से निर्दयी डकैत बनने तक का सफर बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया है. उनके चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज किरदार को काफी रियल बनाते हैं. वहीं मृणाल ठाकुर का रोल सिर्फ एक प्रेमिका तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें कई लेयर्स हैं. दोनों के बीच की केमिस्ट्री भी कमाल की लगती है. सपोर्टिंग कास्ट में अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी और प्रकाश राज ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है.
बैकग्राउंड म्यूजिक है दमदार
फिल्म का सिनेमैटोग्राफी बेहद शानदार है. डार्क और रॉ विजुअल्स कहानी के माहौल को और भी गहराई देते हैं. धूल, खून और वीरान लोकेशन्स को कैमरे ने इस तरह कैद किया है कि दर्शक खुद को उसी दुनिया का हिस्सा महसूस करते हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक भी फिल्म के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाता है. खासकर एक्शन और इमोशनल सीन में इसका असर साफ नजर आता है. एक्शन सीक्वेंस भी अच्छी तरह से कोरियोग्राफ किए गए हैं.
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी अधूरी मोहब्बत और उसके खतरनाक अंजाम को दिखाती है. हालांकि, कुछ जगहों पर कहानी थोड़ी प्रेडिक्टेबल लगती है और एडिटिंग थोड़ी और टाइट हो सकती थी. कुछ सीन लंबे महसूस होते हैं, जिससे कहानी की गति थोड़ी धीमी पड़ती है. इसके बावजूद फिल्म का ट्रीटमेंट और इंटेंस माहौल इसे कमजोर नहीं होने देता.
यह भी पढ़ें- Dacoit Trailer Release: अदिवि शेष – मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ में दिखेगा एक्शन और जुनून, विलेन बनकर छा गए अनुराग कश्यप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




