Coolie Vs War 2 Box Office: ‘वॉर 2’ को पीछे छोड़ ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, पहले दिन की बुकिंग में भारी बढ़त
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Aug 2025 8:22 AM
कुली वर्सेज वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie Vs War 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 और कुली के बीच जबरदस्त टक्कर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगी. एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. दोनों ही फिल्में सबसे बड़े प्रोडक्शन बैनर सन पिक्चर्स और यशराज फिल्म्स के तले बनी है. आइए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में अभी तक कौन आगे है.
Coolie Vs War 2 Box Office: स्वतंत्रता दिवस पर बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक-दूसरे से टकराएगी, जिसे देखने के लिए फैंस दिल थम कर इंतजार कर रहे हैं. ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की ‘कुली’ 14 अगस्त को देश सहित दुनियाभर में रिलीज हो रही है. दोनों बड़े बैनर की मूवी है और इसमें बड़े स्टारकास्ट भी है. रजनीकांत की फिल्म में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान का कैमियो होगा, जिसमें वह अलग अंदाज में दिखेंगे. एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, ऐसे में कौन सी फिल्म आगे है, आपको बताते हैं.
कुली ने वॉर 2 को पीछे छोड़ा
Sacnilk की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट के अनुसार, कुली ने फर्स्ट डे शानदार बढ़त ले ली है. रजनीकांत की फिल्म ने भारत में अभी तक 4.91 लाख टिकट बेचकर लगभग 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के तमिल वर्जन ने सिर्फ 10 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए, जिसमें 4.88 लाख टिकट बिके है. जबकि हिंदी वर्जन ने लगभग 5 लाख जोड़े, तेलुगु ने 1.4 लाख और कन्नड़ वर्जन ने 42 हजार कमाए. वहीं, वॉर 2 ने अब तक 9,295 टिकट बेचकर करीब 34.34 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. हिंदी 2D वर्जन से 31.3 लाख कमाए, जबकि तमिल वर्जन ने 1.33 लाख और तेलुगु वर्जन ने 72,180 कमाए. इसके अलावा हिंदी आईमैक्स 2D वर्जन ने 97 टिकट ही बेचे है, जिससे 87,360 रुपये की कमाई हुई.
जानें वॉर 2 और कुली के बारे में
लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित कुली में रजनीकांत सोने का तस्कर देवा के किरदार में दिखेंगे. फिल्म में नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज,सौबिन शाहिर, उपेंद्र भी नजर आएंगे. थलाइवा की ये फिल्म 171 मूवी है. जबकि वॉर 2 में जूनियर एनटीआर विलेन के किरदार में दिखेंगे. जबकि ऋतिक रोशन मेजर कबीर के रोल में वापसी कर रहे हैं. ये फिल्म वॉर का सीक्वल है, जिसमे टाइगर श्रॉफ भी थे. अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म में दोनो सुपरस्टार का क्लैश देखना का फैंस इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Coolie Vs War 2 Box Office: राजनीकांत की ‘कुली’ ने वॉर 2 को दी करारी टक्कर, एडवांस बुकिंग में ही कमा डाले 16 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










