Coolie Vs War 2 Advance Booking: ऋतिक रोशन की वॉर 2 फुस्स, रजनीकांत ने बाजी मारी, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Aug 2025 6:28 PM

विज्ञापन

Coolie Vs War 2 Advance Booking

Coolie Vs War 2 Advance Booking: स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर साउथ वर्सेज नॉर्थ देखने को मिलेगा. जिसमें ऋतिक रोशन की वॉर 2, साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली संग टकराएगी. दोनों ही फिल्मों में कौन बाजी मारेगा, ये आने वाला वक्त बताएगा. हालांकि एडवांस में पोल खुल चुकी है.

विज्ञापन

Coolie Vs War 2 Advance Booking: स्वतंत्रता दिवस 2025 का वीकेंड सभी सिनेप्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, क्योंकि दो बड़े बजट की फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी. जिसमें सबसे पहला तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 है और दूसरा साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत कुली है. दोनों ही मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बज है. भारत से पहले मेकर्स ने अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और प्री-रिलीज बिक्री के आंकड़े सामने आ गए हैं. आइये जानते हैं कितने बाजी मारी.

वॉर ने अमेरिका में बेचे इतने टिकट

वेंकी बॉक्स ऑफिस के अनुसार, 4 अगस्त तक, ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ के 582 स्थानों पर 1585 शो निर्धारित हैं. उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर एडवांस कलेक्शन 178,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.55 करोड़ रुपये) है. रिलीज में अभी 10 दिन बाकी है. ऐसे में और ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है.

अमेरिका में कुली की एडवांस बुकिंग

दूसरी ओर, रजनीकांत, आमिर खान और श्रुति हासन स्टारर कुली ने अमेरिका में 430 स्थानों पर 1147 शो बुक किए है. सोमवार सुबह तक, केवल उत्तरी अमेरिकी प्रीमियर की कुल एडवांस बुकिंग 1.06 मिलियन अमेरिकी डॉलर (9.25 करोड़ रुपये) थी.

कुली वर्सेज वॉर 2 के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर क्या बोली श्रुति हासन

कुली का हिस्सा रहीं श्रुति हासन ने जूम टीवी संग बात करते हुए दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बात की. उन्होंने कहा, “मेरे करियर में कई बार ऐसा हुआ है. फिल्में कुछ खास समय चुनती हैं. सालार डंकी के साथ रिलीज हुई थी.” अभिनेत्री ने आगे कहा, “इसमें कुछ नहीं किया जा सकता. फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म के लिए एक खास समय अवधि चुननी होती है. एक समय ऐसा आता है, जब लोग किसी अभिनेता की फिल्म देखना चाहते हैं, चाहे वह कुली हो या वॉर 2. इसी तरह से कारोबार चलता है.”

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची धड़क 2, कुल कमाई करेगी हैरान

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola