Coolie Box Office Records: ब्लॉकबस्टर हिट निकली कुली, जूनियर एनटीआर के इस फिल्म को पछाड़ा, टॉप 6 तमिल फिल्मों में शामिल
Published by : Ashish Lata Updated At : 22 Aug 2025 10:01 PM
कुली वर्ल्डवाइड कलेक्शन तसवीर- इंस्टाग्राम
Coolie Box Office Records: रजनीकांत स्टारर और आमिर खान की कैमियो वाली फिल्म कुली ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. मूवी ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ इसने जूनियर एनटीआर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Coolie Box Office Records: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली वीकेंड पर कम कमाई के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा करने के बाद, फिल्म अब दुनिया भर में 450 करोड़ की कमाई से बस कुछ ही दूर है. इसने भारत में भी तगड़ा कलेक्शन करते हुए 230 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. आइये जानते हैं अब इसने किस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा है.
कुली की दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस अपडेट
लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित कुली ने विदेशी बाजार में तमिल सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए, अब लगभग 21 मिलियन डॉलर (171 करोड़) की कमाई कर ली है. इससे एक हफ्ते बाद इसकी वर्ल्डवाइड कमाई अनुमानित 444 करोड़ हो जाती है. जल्द ही ये 450 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी.
देवरा के रिकॉर्ड को रजनीकांत ने किया चकनाचूर
कुली ने 444 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर जूनियर एनटीआर की हालिया रिलीज, देवरा पार्ट 1 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. इस मूवी ने दुनिया भर में 430 करोड़ कमाए थे. अब इसकी नजर विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) पर है, जिसकी कथित कमाई 457 करोड़ है. कुली अब तक की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. टॉप 5 में रजनीकांत की 2.0 और जेलर, विजय की लियो और गोट शामिल हैं. साथ ही मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन I भी लिस्ट में है.
कुली के बारे में
लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित, कुली में रजनीकांत एक सेवानिवृत्त कुली की भूमिका में हैं, जो अपने दोस्त की रहस्यमयी मौत की जांच करने की कोशिश में एक गैंगस्टर के चंगुल में फंस जाता है. इसमें नागार्जुन, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र और सत्यराज जैसे कलाकारों की टोली है. आमिर खान कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










