Coolie Box Office Collection Day 22: रजनीकांत की 'कुली' बॉक्स ऑफिस पर ढेर, बजट 400 करोड़, जानें अबतक का रिपोर्ट कार्ड

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 04 Sep 2025 10:56 AM

विज्ञापन

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22. Photo Source: Instagram

Coolie Box Office Collection Day 22: रजनीकांत, श्रुति हासन और नागार्जुन की फिल्म ने 22वें दिन तक भारत में नेट कलेक्शन 282.53 करोड़ का किया और वर्ल्डवाइड आंकड़ा 510 करोड़ रुपये के पार पहुंच चूका है. ऐसे में आइए 22वें दिन का रिपोर्ट कार्ड जानते हैं.

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 22: सुपरस्टार रजनीकांत, श्रुति हासन और नागार्जुन स्टारर एक्शन-थ्रिलर ‘कुली’ ने 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनकर रिकॉर्ड कायम किया था. रिलीज के पहले दिन ही इसने 65 करोड़ रुपये कमा लिए थे. पहले हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, लेकिन दूसरे हफ्ते से इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई. अब तीसरे हफ्ते के अंत तक फिल्म की कमाई लगभग थम चुकी है. ऐसे में रिलीज के 22वें दिन फिल्म ने कितना कमाया, आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कुली ने 22वें दिन 0.07 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और फाइनल रिपोर्ट में बदलाव हो सकता है.

  • नेट कलेक्शन (इंडिया): 282.53 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 510 करोड़ रुपये

कुली डे वाइज कलेक्शन

Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 11: 11.35 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 12: 2.52 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 13: 3.66 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 14: 4.85 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 15: 2.4 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 16: 1.7 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 17: 2.8 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 18: 3.1 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 19: 1.1 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 20: 1.3 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 21: 1.01 करोड़
Coolie Box Office Collection Day 22: 0.07 करोड़

Coolie Box Office Total Collection: 282.53 करोड़

क्या 600 करोड़ तक पहुंचेगी फिल्म?

‘कुली’ का बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वर्ल्डवाइड इसने 510 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन अब गिरते कलेक्शन को देखते हुए 600 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Advance Booking: ओपनिंग में बॉक्स ऑफिस की ‘बागी’ बनेगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में खुले पत्ते

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola