Coolie Box Office Collection Day 14: रजनीकांत की कुली ने तोड़ा GOAT का लाइफटाइम कलेक्शन, 14 दिन कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Aug 2025 2:14 PM

विज्ञापन

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 14

Coolie Box Office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुली बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बेहतरीन रिस्पांस मिला. यही वजह है कि इसने वॉर 2, सैयारा जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. आइये जानते हैं 14वें दिन इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 14: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर कुली साल की सबसे चर्चित और सबसे बड़ी रिलीज में से एक रही है. 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने जबरदस्त रिस्पांस दिया. लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित कुली थलाइवा की 171वीं फिल्म है और इसमें श्रुति हासन, उपेंद्र, नागार्जुन और सत्यराज जैसे शानदार कलाकार भी हैं. एक्शन ड्रामा में आमिर खान ने कैमियो भी किया है. आइये जानते हैं 14वें दिन मूवी ने कितनी कमाई की.

14वें दिन कुली ने कमाए इतने करोड़, तोड़ा GOAT का रिकॉर्ड

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रजनीकांत की कुली ने 14वें दिन 1.33 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 265.59 करोड़ हो गया. हालांकि ये मॉर्निंग ट्रेंड्स के आंकड़े हैं. अगले सुबह तक इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी होगी. दिलचस्प बात यह है कि कुली ने थलपति विजय की ‘GOAT’ (252.59 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. नतीजतन, यह मूवी अब भारत में अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म बन गई है.

कुली के बारे में

एक्शन ड्रामा एक पूर्व कुली यूनियन नेता देवा (रजनीकांत) की कहानी है, जो अपने दोस्त राजशेखर (सत्यराज) की मौत के बाद उसकी तहकीकात में जुट जाता है. वह बदला लेने के लिए कार्टेल सरगना साइमन (नागार्जुन) और दयाल (सौबिन शाहिर) से मुकाबला करता है. फिल्म में श्रुति हासन, उपेंद्र, रचिता राम और आमिर खान भी दिखाई दे रहे हैं. फिल्म को वॉर 2 से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है.

यह भी पढ़ें- Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने बेचे इतने टिकट, ट्रेड एक्सपर्ट ने बताया कितना होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

यह भी पढ़ें- No Entry 2: सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को सीक्वल में कास्ट नहीं किए जाने पर अनीस बज्मी का छलका दर्द, कही ये बात

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola