Coolie Box Office Collection Day 13: रजनीकांत-नागार्जुन की ‘कुली’ हिट या फुस्स? 13वें दिन के कलेक्शन ने किया सबको हैरान

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Aug 2025 10:40 AM

विज्ञापन

वर्ल्डवाइड रजनीकांत की ‘कुली’ पर लगा ब्रेक, फोटो- इंस्टाग्राम

Coolie Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. रजनीकांत की कुली ने शुरुआत में बढ़त बनाई थी, जबकि ऋतिक रोशन की वॉर 2 भी कमाई में पीछे नहीं थी. आइए जानते हैं कि कुली ने 13वें दिन कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Coolie Box Office Collection Day 13: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. एक तरफ साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की कुली है, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2. दोनों फिल्मों ने ओपनिंग से ही शानदार कमाई की, लेकिन शुरुआती दौर में कुली ने बाजी मार ली. हालांकि अब दोनों फिल्मों की कमाई गिरकर सिंगल डिजिट में आ गई है. आइए देखते हैं कि कुली ने 13वें दिन कितनी कमाई की.

कुली के 13वें दिन का कलेक्शन

ट्रेड पोर्टल Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, लोकेश कनगराज ने 13वें दिन फिल्म ने 0.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये अर्ली आंकड़े है और जिसमें फेर बदल संभव है. टोटल कलेक्शन मूवी ने 259.94 करोड़ रुपये कर लिया है. धीरे-धीरे फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच रही है. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 400 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन कर लिया है.

कुली के हिस्से में अबतक इतने करोड़ आए

  • Coolie Box Office Collection Day 1: 65 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 2: 54.75 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 3: 39.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 4: 35.25 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 5: 12 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 6: 9.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 7: 7.5 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 8: 6.15 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 9: 6.01 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 10: 11.51 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 11: 11.35 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 12: 2.52 करोड़
  • Coolie Box Office Collection Day 13: 0.07 करोड़ (Early Reports)

Coolie Total Collection: 259.94 करोड़

यह भी पढ़ें- Coolie Worldwide Collection: हिट या फ्लॉप? 500 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही ‘कुली’, वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने सबको चौंकाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola