Chhaava: विक्की कौशल ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपके प्यार ने छावा को सचमुच जिंदा कर दिया

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Feb 2025 2:33 PM

विज्ञापन

Vicky Kaushal Chhaava

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म छावा को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. अब एक्टर ने फैंस से मिल रहे प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है.

विज्ञापन

Chhaava: विक्की कौशल की फिल्म छावा तेजी से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. पहले वीकेंड में ही फिल्म कमाल करने वाली है. अभी तक इसने 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी. फिल्म की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और कहानी को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. पॉजिटिव रिस्पांस और रिव्यूज का भी फिल्म को फायदा मिला है. फिल्म के सीन्स और डायलॉग दर्शक सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब दर्शकों से इतना प्यार मिलने पर विक्की ने रिएक्ट किया है.

विक्की कौशल ने दर्शकों का कहा थैंक्यू

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो फिल्म छावा की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आपके प्यार ने छावा को सचमुच जिंदा कर दिया. आपके हर मैसेज, कॉल और वीडियोज जो आप अपना एक्सपीरियंस बताते हुए शेयर कर रहे, उसे देख रहा हूं. इतना प्यार देने के लिए आपको थैंक्यू. छत्रपति संभाजी महाराज की महिमा का जश्न मनाने के लिए आप सभी का आभारी हूं. विश्वास आपका साथ हो, तो युद्ध लगे त्योहार. इस पोस्ट पर यूजर्स के साथ-साथ सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं.

यूजर्स बोले- अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाएं

आयुष्मान खुराना ने विक्की कौशल के पोस्ट पर फायर इमोजी बनाया. गुनीत मोंगा ने भी फायर वाला इमोजी बनाया. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, आखिरी के 40 मिनट में मैं रोने लगा. एक यूजर ने लिखा, विक्की कौशल ने सही कहा, अपने बच्चों को यह फिल्म दिखाएं, उन्हें हमारे महान लोगों का इतिहास पता होना चाहिए. एक यूजर ने लिखा, आप इसके हकदार हैं. विक्की कौशल शुरू से लेकर अंत तक कितना शक्तिशाली प्रदर्शन है. आपने इसकी गर्जना की. जय छत्रपति संभाजी महाराज. एक यूजर ने लिखा, बहुत अच्छी फिल्म है…विक्की सर. रश्मिका मैम. सभी कलाकार अच्छे हैं.

यह भी पढ़ें- Chhaava Review: तरण आदर्श ने सिर्फ 1 शब्द में ‘छावा’ का किया रिव्यू, कहा- एक शानदार फिल्म है जो इतिहास, भावनाओं…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola