Chhaava: इतिहास रच गई छावा, विक्की कौशल की फिल्म ने कमाए 600 करोड़, पिता बोले- पुष्पा 2, स्त्री के बाद…

Chhaava lifetime box office collection
Chhaava: विक्की कौशल स्टारर छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आई. पीरियड ड्रामा को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया और यह रिलीज के 60 दिन बाद भी सिनेमाघरों में चल रही है. मूवी ने अब हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया. पीरियड ड्रामा 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने वाली पहली नॉन-सीक्वल हिंदी फिल्म बन गई है.
Chhaava: विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस ऐतिहासिक फिल्म ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. पुष्पा 2 और स्त्री 2 के बाद यह भारत में इस मुकाम तक पहुंचने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है. यही नहीं इस क्लब का हिस्सा बनने वाली पहली नॉन-सीक्वल हिंदी फिल्म भी बनी है. विक्की के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल इस सफलता का जश्न मना रहे हैं.
छावा की ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर खुश हुए शाम कौशल
शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की. इसके कैप्शन में लिखा, “600 नॉट आउट, छावा ने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. पुष्पा 2 हिंदी और स्त्री 2 के बाद, छावा यह उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर. छावा को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया रब दा ते सब दा.”
छावा ने रचा इतिहास
छावा ने अकेले भारत में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. वैराइटी के अनुसार, फिल्म ने दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह बड़ी संख्या दर्शाती है कि मूवी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी कितनी अच्छी कमाई कर रही है. इस सक्सेस तक पहुंचने के बारे में बात करते हुए, निर्माता दिनेश विजान ने कहा, “जब हमने छावा पर काम शुरू किया, तो हमें पता था कि हमारे पास कुछ खास है, एक ऐसी कहानी जो विरासत और भावनाओं से जुड़ी है, लेकिन दुनिया भर में 800 करोड़ रुपये पार करते देखना वाकई बहुत ही खुशी देने वाला है. यह फिल्म दर्शकों की है और यह सफलता उनके प्यार का सबूत है.”
छावा के बारे में
छावा में विक्की कौशल ने बहादुर मराठा योद्धा राजा, छत्रपति संभाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाई है. यह फिल्म मैडॉक फिल्म्स के लिए खास है, क्योंकि यह एक बड़ी ऐतिहासिक महाकाव्य बनाने का उनका पहला प्रयास है. विक्की और अक्षय खन्ना के साथ, कलाकारों में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 Release Date: इस दिन थियेटर्स में मर्दानी बनकर आएगी रानी मुखर्जी, धांसू पोस्टर देख बढ़ेगी एक्साइटमेंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










