Chhaava Box Office Report: इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड मैच ने बिगाड़ा छावा का खेल, 24वें दिन इतनी ही कर पाई कमाई

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Mar 2025 6:27 PM

विज्ञापन

Chhaava Box Office Collection Day 24

Chhaava Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई है. इसका कारण इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड फाइनल क्रिकेट मैच है. आइये जानते हैं इसने कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Chhaava Box Office Report: लक्ष्मण उतेकर की ओर से निर्देशित और विक्की कौशल स्टारर छावा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड फाइनल क्रिकेट मैच की वजह से रविवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई. वीकेंड के मौके पर जहां ऐतिहासिक ड्रामा के शोज फुल रहते थे. वहीं आज दर्शकों की संख्या कम देखी गई. आइये जानते हैं 24वें दिन छावा ने कितने करोड़ की कमाई की.

छावा ने 24वें दिन कमाए इतने करोड़

मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित छावा ने 24वें दिन यानी रविवार को सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 6.11 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 515.16 करोड़ हो गया. भारत में पहले वीक में इसने 219.25 करोड़, दूसरे वीक में 180.25 करोड़ और तीसरे वीक में 84.05 करोड़ कमाए.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 11: 7.2 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 12: 18.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 13: 23 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 14: 4.58 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 15: 4.92 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 16: 22 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 17: 24.25 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 18: 7.75 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 19: 5.4 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 20: 6.15 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 21: 5.5 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 22: 6.25 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 23: 16.75 करोड़
  • Chhaava Box Office Collection Day 24: 6.11 करोड़

Chhaava Total Collection- 515.16 करोड़

छावा ने तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

छावा ने रिलीज के 23 दिनों में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, यह गदर 2 को पछाड़ने में कामयाब रही है. मूवी ऐसा करने वाली चौथी सबसे तेज फिल्म बन गई है. गौरतलब है कि गदर 2 ने रिलीज के 24 दिनों में 500 करोड़ रुपये के क्लब में प्रवेश कर लिया था. इस बीच, एक प्रमोशनल इवेंट में छावा के बारे में बात करते हुए, विक्की ने कहा, “मेरे लिए सौभाग्य है कि मुझे छत्रपति महाराज का रोल निभाने का मौका मिला. इस रोल के लिए मुझे चुनने के लिए मैं लक्ष्मण उतेकर और दिनेश विजय सर का बहुत आभारी हूं.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola