Box Office Report: री-रिलीज ट्रेंड में इन फिल्मों ने मचाया गदर, हस्तर के डर से कांपा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Jan 2025 1:32 PM

विज्ञापन

Box Office Report

पिछले साल कई हिंदी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दोबारा से रिलीज किया है. कुछ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की और कुछ ने दर्शकों को निराश किया.

विज्ञापन

Box Office Report: पिछले साल 2024 में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. पुष्पा 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले और एक महीने बाद भी मूवी का जलवा कायम है. सिनेमाघरों में चल रही नई फिल्मों के बीच मेकर्स अपनी पुरानी फिल्मों को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं. पिछले साल 2024 में कई फिल्मों को री-रिलीज किया गया. हालांकि कुछ ही रि-रिलीज फिल्मों ने अच्छी कमाई और इसमें रॉकस्टार, लैला मजनू, कल हो ना हो, वीर-जारा शामिल है. चलिए आपको बताते हैं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की.

ये जवानी है दीवानी

रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन स्टारर फिल्म ये जवानी है दीवानी साल 2013 में रिलीज हुई थी. फिल्म को 4 जनवरी 2025 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. मूवी ने रिलीज के पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

तुम्बाड

सोहम शाह स्टारर फिल्म तुम्बाड ने अपने री-रन में दर्शकों को खूब डराया. मूवी जब साल 2000 में रिलीज हुई थी तब इसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया था. हालांकि जब इसे दोबारा से 13 सिंतबर 2024 को रिलीज किया गया तो दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. इसने री-रन में 38 करोड़ रुपये की कमाई की.

कल हो ना हो

शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म कल हो ना हो 2003 में रिलीज हुई थी. मेकर्स ने इसे पिछले साल 15 नवंबर को रिलीज किया. फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में करीब 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

लैला मजनू

अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी की फिल्म लैला मजनू 9 अगस्त, 2024 को फिर से रिलीज हुई. दोबारा रिलीज होने पर मूवी ने करीब 8.6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. सबसे पहले ये मूवी साल 2018 में रिलीज हुई थी.

रॉकस्टार

इम्तियाज अली की ओर से निर्देशित रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी की फिल्म रॉकस्टार 17 मई 2024 को फिर से रिलीज हुई. फिल्म ने रि-रिलीज में 5.65 करोड़ रुपये कमाए. ये फिल्म सबसे पहले साल 2011 में सिनेमाघरों में आई थी.

वीर जारा

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की फिल्म वीर जारा एक रोमांटिक फिल्म है. फिल्म 2004 में सबसे पहले रिलीज हुई थी. री-रिलीज के बाद मूवी ने 106 करोड़ रुपये की कमाई की.

यह भी पढ़ेंVIRAL VIDEO: शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर हाथ मिलाने आया था फैन, किंग खान ने किया दिल जीतने वाला काम

यह भी पढ़ें- Upcoming Movies Of Shahrukh Khan: इन 3 फिल्मों से शाहरुख खान करेंगे बॉक्स ऑफिस धमाका, होगा जोरदार कमबैक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola