Box Office Report: ‘छावा’ के नाम 2025 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! 22वें दिन हुई 500 करोड़ क्लब में शामिल

Chhaava OTT Release
Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक ड्रामा मूवी ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है. फिल्म के 22वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
Box Office Report: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और बहादुरी पर आधारित फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पांस मिल रहा है. यह ऐतिहासिक ड्रामा साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसी के साथ फिल्म के 22वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जिसके अनुसार फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है.
22वें दिन कितनी कमाई हुई?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, छावा ने पहले हफ्ते 225.8 करोड़ रुपये की कमाई की. दूसरे हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 186.18 करोड़ रुपये रहा. वहीं, तीसरे हफ्ते फिल्म ने 84.94 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह छावा ने बाहुबली 2 (69.75 करोड़) और स्त्री 2 (72.83 करोड़) के तीसरे हफ्ते के कलेक्शन को चकनाचूर कर दिया है और साल 2025 में यह आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है.
फिल्म ने 22वें दिन 4.29 करोड़ रुपये की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 500.69 करोड़ रुपये हो गया है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Chhaava Box Office Collection Day 1: 31 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 2: 37 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 3: 48.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 4: 24 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 5: 25.25 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 6: 32 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 7: 21.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 8: 23.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 9: 44 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 10: 40 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 11: 7.2 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 12: 18.5 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 13: 23 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 14: 4.58 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 15: 4.92 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 16: 22 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 17: 25 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 18: 8.50 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 19: 5.50 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 20: 6.15 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 21: 5.35 करोड़
Chhaava Box Office Collection Day 22: 4.29 करोड़
Chhaava Total Collection- 500.69 करोड़
संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित कहानी
छावा को लगभग 130 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है, जिसमें विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और विनीत कुमार सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार विक्की कौशल ने बखूबी निभाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










