Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर 14वें दिन दिन हिट हुई या फ्लॉप, टोटल कलेक्शन जानकर उड़ जाएंगे होश

Sikandar box office collection day 33
Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर जूझ रही है. टिकट खिड़की पर सलमान, रश्मिका मंदाना की फिल्म परफॉर्म नहीं कर पा रही है. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो गए है और अबतक इसने कितना कलेक्शन कर लिया है, यहां आपको बताते हैं.
Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर को थिएटर्स में रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है. उम्मीद जताई जा रही थी कि ये फिल्म सलमान के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमबैक साबित होगी, लेकिन ये बुरी तरह से पिट गई. फिल्म का कंटेंट ने दर्शकों को खासा नाराज किया. जबकि कलेक्शन के मामले में फिल्म मेकर्स की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी. निर्देशक एआर मुरुगादॉस की फिल्म की कमाई हर दिन के काफी कम होती जा रही है. आइए आपको फिल्म के 14वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.
14वें दिन सिकंदर ने कितनी कमाई की
सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने 14 दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो पार कर लिया है, लेकिन 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना फिल्म के लिए नामुमकिन सा लग रहा है. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. sacnilk के मुताबिक, मूवी ने 14वें दिन 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. 14 दिन में अबतक मूवी ने सिर्फ 108.18 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि सनी देओल की फिल्म जाट, सिकंदर को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे रही है. जाट ने दो दिन में करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
किस दिन सिकंदर ने कितनी कमाई की
- Sikandar Box Ofice Collection Day 1: 26 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 5: 6 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 6: 3.5 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 7: 4 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 8: 4.75 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 9: 1.75 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 10: 1.5 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 11: 1.35 करोड़
- Sikandar Box Ofice Collection Day 12: 7 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Collection Day 13: 3 लाख रुपये
- Sikandar Box Ofice Collection Day 14: 8 लाख रुपये
टोटल कमाई- 108.18 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




