Box Office Report: एल 2: एम्पुरान- छावा की कमाई घटी, सिकंदर भी नहीं दिखा पाया दम, बॉक्स ऑफिस की जंग में किसने मारी बाजी?

Box Office Report
Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में इस साल की तीन सबसे बड़ी फिल्में ‘सिकंदर”छावा’ और ‘एल 2: एम्पुरान’ चल रही है. तीनों फिल्मों को लेकर बहुत ज्यादा क्रेज सोशल मीडिया पर देखने को मिला. तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट क्या है, आपको बताते हैं.
Box Office Report: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ की चमक अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ती नजर आ रही है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो गए है और अब दर्शकों की दिलचस्पी भी घटती जा रही है. इसके अलावा, थिएटरों में सलमान खान की ‘सिकंदर’ की एंट्री ने भी छावा की रफ्तार पर ब्रेक लगाया है. सिकंदर से जैसी कमाई की उम्मीद की जा रही थी, वैसा जादू टिकट काउंटर पर नहीं चल पाया. सिकंदर बहुत धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रहा. दूसरी तरफ साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है. आइए एक नजर डालते हैं इन फिल्मों के मौजूदा बॉक्स ऑफिस हालात पर.
एल 2 एम्पुरान का बॉक्स ऑफिस पर क्या है हाल
पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल स्टाररर एल2 एम्पुरान ने सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली मलयालम फिल्म बन गई. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है और इसने अबतक 91.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, 9वें दिन मूवी ने 3 करोड़ की कमाई की है.
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 21 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 11. 1 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 13.25 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4- 13. 65 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5- 11.15 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6- 8.55 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7- 5.65 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 3.9 करोड़ रुपये
- एल2 एम्पुरान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 3 करोड़ रुपये
सिकंदर का हाल बेहाल
सैकनिल्क के अनुसार, सलमान खान की फिल्म सिकंदर ने छठे दिन 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. टोटल कमाई फिल्म की सिर्फ अभी तक 94 करोड़ रुपये हो पाया है.
- Sikandar Collection Day 1: 26 करोड़
- Sikandar Collection Day 2: 29 करोड़
- Sikandar Collection Day 3: 19.5 करोड़
- Sikandar Collection Day 4: 9.75 करोड़
- Sikandar Collection Day 5: 6 करोड़
- Sikandar Collection Day 6: 3.75 करोड़
अबतक छावा ने कितनी कमाई की
छावा कलेक्शन पहला हफ्ता- 219.25 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन दूसरा हफ्ता- 180.25 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन तीसरा हफ्ता- 84.05 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन चौथा हफ्ता- 55.95 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन 5वां हफ्ता- 33.35 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन छठा हफ्ता- 16.3 करोड़ रुपये
छावा कलेक्शन 7वां हफ्ता- 6.55 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 596.20 करोड़ रुपये
यहां पढ़ें- CID: एसीपी प्रद्युमन की पहली सैलरी कितनी थी? एक एपिसोड के लिए लेते हैं लाखों में फीस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










