Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

Updated:
विज्ञापन
Good Bad Ugly Box Office Collection Day 4

Good Bad Ugly Box Office Collection Day 4

Box Office Report: अजित कुमार की एक्शन थ्रिलर गुड बैड अग्ली ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की. फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ ही रही है. रविवार को फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया. चलिए आपको बताते हैं जाट और गुड बैड अग्ली के चौथे दिन के कलेक्शन में आगे कौन हुआ.

विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर 10 अप्रैल को सनी देओल की फिल्म जाट के साथ अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली थिएटर्स में रिलीज हुई. अजीत कुमार की मूवी जाट को बराबरी की टक्कर दे रही है. दोनों फिल्मों का प्रदर्शन काफी दमदार है. जाट ने चार दिन में 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि अजीत की फिल्म ने चार दिन में 84.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. दोनों फिल्मों को रविवार की छुट्टी का फायदा मिला. चलिए आपको बताते हैं रिलीज के पहले संडे किस फिल्म ने किसे कड़ी टक्कर दी. अब देखना ये है कि आखिर बॉक्स ऑफिस का असली बादशाह कौन साबित होता है.

गुड बैड अग्ली ने चौथे दिन इतनी कमाई की

गुड बैड अग्ली ने सिनेमाघरों में ओपनिंग डे पर सफल शुरुआत की और काफी अच्छा प्रदर्शन अभी तक कर रही है. फिल्म में अजीत ने रेड ड्रैगन नामक एक गैंगस्टर की रोल निभाई थी. फिल्म में अजीत के अलावा प्रभु, प्रसन्ना, अर्जुन दास, सुनील, राहुल देव ने अहम किरदार निभाया है. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म साल 2025 में ये उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी तमिल फिल्म बन जाएगी.

जानें डे वाइज कलेक्शन

  • Good Bad Ugly Box Office Collection Day 1- 29.25 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Box Office Collection Day 1- 15 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Box Office Collection Day 1- 19.75 करोड़ रुपये
  • Good Bad Ugly Box Office Collection Day 1- 20.50 करोड़ रुपये

Good Bad Ugly Total Collection- 84.50 करोड़ रुपये

गुड बैड अग्ली दे रही जाट को कड़ी टक्कर

सनी देओल की जाट का क्रेज दर्शकों पर खूब दिख रहा है. सोशल मीडिया पर फैंस फिल्म के छोटे-छोटे क्लिप्स शेयर कर रहे हैं. फिल्म ने पहले दिन कोई शनदार कमाई नहीं की, लेकिन फिर भी इसकी चर्चा हर जगह हो रही है. मूवी को चार दिन हो गए रिलीज हुए और इसने गुड अग्ली बैड से अभी तक आधे की कमाई की है. गुड बैड अग्ली ने चार दिन में 80 करोड़ की कमाई की, जबकि जाट ने चार दिन में 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola