Box Office Clash: बॉर्डर 2 के सामने भी डटी ‘मर्दानी 3’, बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला, जानें अब तक का कलेक्शन

Updated at : 04 Feb 2026 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
Box Office Clash Mardaani 3 Vs Border 2

Box Office Clash Mardaani 3 Vs Border 2

Box Office Clash: बॉक्स ऑफिस पर ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. रानी मुखर्जी और सनी देओल की ये फिल्में अलग जोनर की होने के बावजूद अच्छी कमाई कर रही हैं. जानिए मंगलवार का ताजा कलेक्शन और पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Box Office Clash: सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़ी फिल्मों की जोरदार चर्चा है. एक तरफ रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर ‘मर्दानी 3’, तो दूसरी ओर सनी देओल स्टारर देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘बॉर्डर 2’. दोनों फिल्मों की कहानी, ट्रीटमेंट और दर्शक वर्ग अलग-अलग है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देती नजर आ रही हैं.

जहां ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 12 दिन पूरे हो चुके हैं, वहीं ‘मर्दानी 3’ ने महज 5 दिनों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है. दिलचस्प बात यह है कि सीमित थिएटर्स मिलने के बावजूद रानी मुखर्जी की फिल्म लगातार टिके रहने में सफल हो रही है.

‘मर्दानी 3’ का पांचवें दिन का कलेक्शन

30 जनवरी को रिलीज हुई ‘मर्दानी 3’ को शुरुआत में कम स्क्रीन मिलीं, लेकिन फिल्म की कहानी और रानी मुखर्जी के दमदार अभिनय ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया. फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था. वीकेंड पर कलेक्शन में अच्छी उछाल देखने को मिली.

सप्ताह के दिनों में भले ही रफ्तार थोड़ी धीमी हुई हो, लेकिन गिरावट ज्यादा नहीं रही. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सोमवार को फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं मंगलवार को रात 10 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 2.50 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. इससे साफ है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का अच्छा फायदा मिल रहा है.

‘बॉर्डर 2’ का 12वें दिन का हाल

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ पहले ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है. हालांकि 300 करोड़ का आंकड़ा छूने में फिल्म को थोड़ा वक्त लग रहा है. मंगलवार को फिल्म का दूसरा मंगलवार था और इस दिन सैकनिक के मुताबिक रात 10 बजे तक 5.75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई.

तुलना करें तो पहले मंगलवार को फिल्म ने करीब 20 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी दूसरे मंगलवार को कलेक्शन में लगभग 25 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ बनी हुई है.

‘बॉर्डर 2’ बनाम ‘मर्दानी 3’

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर जरूर है, लेकिन मुकाबला दिलचस्प बन चुका है. ‘बॉर्डर 2’ जहां मेगा बजट और बड़े स्केल पर बनी फिल्म है, वहीं ‘मर्दानी 3’ कंटेंट के दम पर मजबूती से खड़ी है. यही वजह है कि सीमित संसाधनों के बावजूद रानी मुखर्जी की फिल्म सनी देओल की ब्लॉकबस्टर के सामने टिके रहने में कामयाब दिख रही है.

यह भी पढ़ें: Pawan Singh: लाइव शो में पवन सिंह ने एक्ट्रेस को दिया शादी का ऑफर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola