Pawan Singh: लाइव शो में पवन सिंह ने एक्ट्रेस को दिया शादी का ऑफर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

Updated at : 03 Feb 2026 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
Pawan Singh Viral Video

Pawan Singh Viral Video

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक लाइव शो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक एक्ट्रेस को मजाकिया अंदाज में शादी का ऑफर देते नजर आते हैं. इस बातचीत के बाद उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल के दिनों में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें से कुछ को लेकर विवाद भी हुआ. अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इस वीडियो में पवन सिंह एक लाइव स्टेज शो के दौरान एक एक्ट्रेस को मजाकिया अंदाज में शादी का ऑफर देते नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘छपरा जिला’ नाम के अकाउंट से करीब 3 मिनट 26 सेकंड का यह वीडियो शेयर किया गया है. क्लिप में पवन सिंह स्टेज पर एक एक्ट्रेस के साथ खड़े दिखाई देते हैं. बातचीत के दौरान पवन सिंह एक्ट्रेस से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं. जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है और वह एक अच्छा लड़का ढूंढ रही हैं.

पवन सिंह का मजाकिया अंदाज

एक्ट्रेस जब अपने ‘परफेक्ट लाइफ पार्टनर’ की खूबियां गिनाती हैं सुंदर, सुशील, संस्कारी, टिकाऊ और कमाऊ, तो पवन सिंह तुरंत खुद को ही विकल्प के तौर पर पेश कर देते हैं. वह कहते हैं कि लड़का तो सामने ही खड़ा है, बस कमियां बता दीजिए. इसके बाद वह खुद पर भी हल्का-फुल्का तंज कसते हैं और खुद को ‘टिकाऊ’ बताते हैं. उनका यह अंदाज दर्शकों को खूब हंसाता है और स्टेज पर मौजूद लोग तालियों से उनका स्वागत करते हैं.

रिश्तों पर किया कटाक्ष

बातचीत आगे बढ़ती है तो एक्ट्रेस आजकल के रिश्तों पर तंज कसती हैं. इस पर पवन सिंह भी लड़के-लड़कियों के बदलते रवैये पर कटाक्ष करते नजर आते हैं. वह कहते हैं कि लंबे रिश्ते निभाने के लिए दोनों पक्षों का समझदार होना जरूरी है. यह पूरा संवाद मजाकिया होते हुए भी रिश्तों की सच्चाई की ओर इशारा करता है.

निजी जिंदगी रही है विवादों में

गौरतलब है कि पवन सिंह की निजी जिंदगी पहले भी विवादों से घिरी रही है. उन्होंने दो शादियां की हैं. पहली पत्नी नीलम सिंह का 2015 में निधन हो गया था. इसके बाद उन्होंने 2018 में ज्योति सिंह से शादी की, जिनसे उनका तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है. उनकी दूसरी पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप भी लगाए थे.

अक्षरा सिंह संग अफेयर की चर्चा

इसके अलावा पवन सिंह का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी जुड़ चुका है. अक्षरा सिंह ने कई इंटरव्यू में उनके रिश्ते और विवादों को लेकर खुलकर बयान दिए थे, जिसने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

फिलहाल, पवन सिंह का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Chandrika Dixit: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित के पति ने दिया धोखा? रिश्ते में आया तूफान

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola