Border 2 Movie: जख्मों से गिरते खून और तेज दहाड़ के साथ अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक आउट, इंटरनेट पर फैंस के बीच तहलका मचा रहा पोस्टर
Published by : Shreya Sharma Updated At : 09 Dec 2025 12:09 PM
Border 2 Movie
Border 2 Movie: बॉलीवुड की आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' से अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा हैं. पोस्टर में वह भारतीय नेवी ऑफिसर के किरदार में हाथ में टैंक गन लिए लड़ाई करते नजर आ रहे है, जिसके बाद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है.
Border 2 Movie: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की थी, जिसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों के साथ एक इमोशनल नोट शेयर किया था. इसी बीच टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स की ओर से अहान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फिल्म से सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के फर्स्ट लुक्स ने फैंस को उत्साहित कर दिया था और अब अहान का दमदार पोस्टर देखकर लोगों में फिल्म को लेकर नई उत्सुकता पैदा हो गई है.
चेहरे पर जख्म और हाथ में गन…
इस पोस्टर में अहान शेट्टी भारतीय नेवी ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनका चेहरा कई जख्मों और खून से भरा हुआ है, आंखों में गहरी और तेज नजर और हाथ में टैंक गन पकड़े हुए वह लड़ाई के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. उनका यह लुक उनके किरदार के साथ बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है, जहां वह निडरता के साथ दुश्मनों के आगे खड़े है. फैंस ने अहान शेट्टी के इस लुक की तुलना उनके पिता सुनील शेट्टी से भी की है. सुनील शेट्टी ने पहली बॉर्डर फिल्म में अहम किरदार निभाया था.
कब रिलीज होगी फिल्म?
देशभक्ति से ओतप्रोत इस फिल्म के फर्स्ट लुक्स ने दर्शकों में उत्सुकता पैदा कर दी है और फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है. सोशल मीडिया पर अहान के इस लुक पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे है. बता दें, यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म के निर्माता टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने यह दावा किया है कि इसमें देशभक्ति, एक्शन और रोमांच का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. फिल्म में अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आने वाले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shreya Sharma
श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










