Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल की बॉर्डर 2 की रफ्तार पर ब्रेक, मंडे टेस्ट में कमजोर पड़ी फिल्म, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Feb 2026 7:56 AM

विज्ञापन

बॉर्डर 2 की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल और वरुण धवन की बॉर्डर 2 ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पहली बड़ी गिरावट देखी. फिल्म की कुल कमाई 270 करोड़ से ज्यादा हो गई है. मजबूत ओपनिंग और शानदार वीकेंड के बाद सोमवार को आई गिरावट चर्चा में है.

विज्ञापन

Border 2 Box Office Day 11: सनी देओल और वरुण धवन स्टारर बॉर्डर 2 ने रिलीज के 11वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहली बड़ी गिरावट दर्ज की है. दूसरे हफ्ते के लंबे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में तेज गिरावट देखने को मिली. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 11वें दिन करीब 5.75 करोड़ नेट की कमाई की, जो अब तक का सबसे कम आंकड़ा है. फिल्म की टोटल कमाई अब तक 281 करोड़ रुपये हो गई है.

जानें किस दिन बॉर्डर 2 ने कितनी कमाई की

  • Border 2 Box Office Day 1- 30 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 2- 36.5 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 3- 54.5 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 4- 59 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 5- 20 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 6- 13 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 7- 11.25 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 8- 10.75 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 9- 17.75 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 10- 22.5 करोड़ रुपये
  • Border 2 Box Office Day 11- 5.75 करोड़ रुपये

Border 2 Total Collection- 281 करोड़ रुपये

कहानी और स्टारकास्ट

अनुराग सिंग निर्देशित बॉर्डर 2 साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. यह फिल्म भी 1971 के भारत-पाक युद्ध की ऐतिहासिक लड़ाई की पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा भी नजर आते हैं. फिल्म को टी-सीरीज और जेपी फिल्मस ने प्रोड्यूस किया है.

सनी देओल ने मनाया फिल्म की सफलता का जश्न

फिल्म की शानदार कमाई के बाद सनी देओल ने अपनी टीम के साथ सक्सेस सेलिब्रेट की. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह केक काटते और डांस करते नजर आए. इससे पहले सनी ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा था कि दर्शकों के प्यार ने बॉर्डर 2 को खास बना दिया है.

यह भी पढ़ें- Border 2: ‘बॉर्डर 2’ के गानों के पीछे 9 महीनों की मेहनत, मनोज मुंतशिर बोले- लिखते वक्त छलक पड़ते थे आंसू

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola