Border 2 Announcement Teaser: बॉर्डर 2 का बिग अनाउंसमेंट, इस दिन आएगी पहली झलक, सनी देओल दिखेंगे दमदार अंदाज में

Border 2 Announcement Teaser
Border 2 Announcement Teaser: बॉर्डर 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो को 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ इस बार नये स्टार्स दिखेंगे, जिसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी होंगे.
Border 2 Announcement Teaser: अनुराग सिंह निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी हैं. फिल्म की शूटिंग चल रही थी और पूरी हो चुकी है. फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. फिल्म रिलीज होने में लंबा समय है, लेकिन फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. बॉर्डर 2 के अनाउंसमेंट वीडियो को मेकर्स जल्द जारी करने वाले हैं.
बॉर्डर 2 का अनाउंसमेंट टीजर इस दिन होगा जारी
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग सिंह ने 1 मिनट का अनाउंसमेंट वीडियो बनाया है. इसमें सनी देओल नजर आएंगे. इसमें इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर और बॉर्डर 2 की भावना को दिखाया गया है. टीजर के साथ मेकर्स 2026 के गणतंत्र दिवस की रिलीज डेट को दोबारा अनाउंस और कंफर्म करेंगे. 15 अगस्त, 2025 को अनाउंसमेंट टीजर रिलीज किया जाएगा. सूत्र ने बताया कि टीजर इंडीपेंडेस डे के वीकेंड पर सभी मल्टीप्लेक्स चेन्स में फिल्म वॉर 2 के साथ दिखाया जाएगा.
दिलजीत दोसांझ, सनी देओल और वरुण धवन ने पूरी की शूटिंग
बॉर्डर 2 की शूटिंग वरुण धवन ने पूरी कर ली है. टी-सीरीज ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें एक्टर सेट पर केक काटते हुए दिखे थे. वरुण से पहले दिलजीत दोसांझ और सनी देओल ने शूटिंग कंप्लीट कर ली है. फिल्म में मेधा राणा, वरुण के अपोजिट दिखेंगी. एक्टर ने हाल ही में अमृतसर के गोल्डन टेम्पल गए थे. वहां पर उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर आशीर्वाद लिया. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर तसवीरें भी पोस्ट की थी. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, सतनाम श्री वाहे गुरु. एक जर्नी का अंत हुए. बॉर्डर 2.
यह भी पढ़ें- Huma Qureshi Brother Murder: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, इस वजह से गई जान, दो आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो में एंट्री लेगा ये विदेशी एक्टर? कहा- मैं सेट पर गया और…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










