ePaper

Lockdown के दौरान नेहा धूपिया ने शेयर की घर की तस्वीर

Updated at : 04 Apr 2020 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
Lockdown के दौरान नेहा धूपिया ने शेयर की घर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने घर के नजारे से फैन्स को रूबरू कराया है. उन्होंने अपने घर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के साथ लड़ाई में पूरे देश को 21 दिन के लिए लॉकडाउन किया गया है. हर कोई घरों में बंद रहने के लिए मजबूर है. सभी अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. कुछ लोगों को ये वक्त बहुत अच्छा लग रहा है तो कुछ बुरी तरह बोर हो रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपने घर के नजारे से फैन्स को रूबरू कराया है. उन्होंने अपने घर की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

https://www.instagram.com/p/B-geYfVn6Y3/?utm_source=ig_web_copy_link

ये तस्वीर नेहा के घर के वर्तमान माहौल के बारे में काफी कुछ अंदाजा देती है. नेहा घर के काम संभालती नजर आ रही हैं और उनके पति अंगद बेदी फर्श पर लेटे हुए हैं. उन्होंने पैर सोफा पर रखे हैं और पास में ही फर्श पर नेहा की बेटी मेहर बैठी है. अंगद के पैर की हाल ही में सर्जरी हुई है तो ज्यादा चल फिर नहीं सकते और अधिकतर वक्त अपने पैर को आराम देते हैं. बेटी मेहर अभी छोटी है तो वो खिलौनों से ही खेलती रहती है. नेहा बड़े पर्दे पर प्रोजेक्ट्स लेने के अलावा इन दिनों छोटे पर्दे पर टीवी शो रोडीज में भी काम कर रही हैं. नेहा इस रियलिटी शो में बतौर लीडर रहती हैं. लॉकडाउन से पहले नेहा एक कंटेस्टेंट को डांटने को लेकर चर्चा में थीं. कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि उसने उसे चीट किया था. बता दें कि शो के नए एपिसोड अभी प्रसारित नहीं किए जा रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन के चलते आगे की शूटिंग नहीं हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola