Bobby Deol Bandar Movie: लोगों की भीड़, चेहरे पर उदासी और आसपास गरीबी… 'बंदर' से सामने आया बॉबी देओल का इंटेंस लुक

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Jul 2025 4:41 PM

विज्ञापन

Bobby Deol Bandar Movie

Bobby Deol Bandar Movie: अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' का वर्ल्ड प्रीमियर TIFF 2025 में होगा. जिसके लीड रोले में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगे. आज फिल्म से बॉबी देओल का इंटेंस लुक भी सामने आया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

Bobby Deol Bandar Movie: बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर अनुराग कश्यप, जो ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘ब्लैक फ्राइडे’ और ‘अग्ली’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, वो एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक दमदार कहानी लेकर लौटे हैं. उनकी अगली फिल्म ‘बंदर’, जिसका इंग्लिश टाइटल ‘Monkey in a Cage’ है. फिल्म में बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो 4 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए चयनित हो चुकी है.

यह प्रोजेक्ट भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास है क्योंकि यह फिल्म TIFF के प्रतिष्ठित स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में दिखाई जाएगी, जहां दुनिया की सबसे चर्चित फिल्में प्रदर्शित होती हैं. ऐसे में आइए आपको इस फिल्म की पूरी डिटेल देते हैं.

बॉबी देओल का इंटेंस लुक आउट

‘बंदर’ के निर्माताओं ने आज फिल्म से बॉबी देओल का फर्स्ट इंटेंस लुक शेयर किया और कैप्शन में लिखा, ‘एक कहानी जो शायद कभी बताई नहीं जानी चाहिए थी… लेकिन अब 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऑफिशियल सिलेक्शन बन चुकी है. हमारी फिल्म, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, #tiff50 में प्रीमियर हो रही है.’

फैंस इस पोस्टर को देखकर बेहतरीन प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फिल्म के बारे में…

‘बंदर’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है और इसका टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में चयन होना दर्शाता है कि यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ सकती है. इसमें बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा के अलावा सबा आजाद और सपना पब्बी भी महत्वपूर्ण किरदारों में होंगी.

यह भी पढ़े: Son Of Sardaar 2 में न होने पर छलका संजय दत्त का दर्द? बोले- इसे हम एकसाथ करते…

यह भी पढ़े: Saiyaara: अहान-अनीत के मिलन से इमोशनल हुए निर्देशक मोहित सूरी, BTS वीडियो में छलके आंसू

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola