Bigg Boss 18: लास्ट मोमेंट पर Nia Sharma ने झाड़ा ‘बिग बॉस’ शो से पल्ला, तो सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

Bigg Boss 18 के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, अब शो का हिस्सा नागिन एक्ट्रेस निया शर्मा नहीं हैं. उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर दी है.
Bigg Boss 18 को प्रीमियर होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. ऐसे में इस से पहले ही दर्शकों के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, पिछले कई दिनों से खबर आ रही थी कि इस बार बिग बॉस 18 में नहीं एक्ट्रेस निया शर्मा भी नजर आएंगी. जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई. लेकिन अब बीते दिनों निया शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर इस बात की पुष्टि की है कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं. इस खबर को जानने के बाद अब फैंस काफी नाराज हैं और सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. आइए बताते हैं कि निया शर्मा ने स्टोरी में क्या कुछ लिखा.
बिग बॉस 18 का हिस्सा नहीं बनेंगी निया शर्मा
बिग बॉस 18 की अनाउंसमेंट के बाद से ही सबसे पहले कंटेस्टेंट में निया शर्मा का नाम सामने आ रहा था. निया शर्मा इन दिनों कृष्णा अभिषेक के रियलिटी शो लाफ्टर शेफ में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की शो में एंट्री की खबर सुनते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी. यह बात खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने कंफर्म किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस ने इस बात से पल्ला झाड़ लिया है.
Also Read: Bigg Boss 18 : धमाकेदार कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आउट, जानिए कौन-कौन आ रहा है शो में
Also Read: Bigg Boss 18: बार-बार बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट करने के बाद एक्टर ने दी हा, टीवी पर कर चुके है राज
निया शर्मा की इंस्टाग्राम स्टोरी
निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस बात पर मुहर लगाई है कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने स्टोरी के लिखा कि, “सॉरी, जिन फैंस और वेल विशर्स को मैंने निराश किया है. वास्तव में जबरदस्त समर्थन, प्यार और पागलपन भरे प्रचार से अभिभूत हूं! इसने मुझे एक बार घर के अंदर जाने के लिए मजबूर कर दिया, जिससे मुझे एहसास हुआ कि मैंने पिछले 14 वर्षों में क्या कमाया है. मैं यह नहीं कह सकती कि मुझे हाइप और अटेंशन पसंद नहीं आया, लेकिन कृपया मुझे दोष न दें, यह मैं नहीं थी. सॉरी.”
फैंस हुए नाराज
निया शर्मा के शो में न शामिल होने की खबर जानने के बाद फैंस काफी नाराज हैं. और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर लिखा कि, “अगर निया शर्मा नहीं आई तो मैं शो नहीं देखूंगा.” वहीं, दूसरे ने लिखा कि, “फिर रोहित शेट्टी ने क्यों कहा था कि निया बिग बॉस के घर में जा रही है.”
कब और कहां देखें बिग बॉस 18
बिग बॉस 18 को हर बार की तरह सलमान खान होस्ट करेंगे. अब तक कंटेस्टेंट की लिस्ट में शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, रजत दलाल और चाहत पांडे का नाम सामने आ गया है. बिग बॉस को आप आज रात 9 बजे से कलर्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं. वहीं, ओटीटी पर इस जिओ सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










