Salman Khan: फैंस के लिए गुड न्यूज, सलमान खान डेंगू से उबरे, Bigg Boss 16 की शूटिंग जल्द करेंगे एक्टर
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2022 12:47 PM
सलमान खान को हाल ही में डेंगू हो गया था, जिसकी वजह से वो शो बिग बॉस 16 को होस्ट नहीं कर रहे थे. उन्होंने शो से दूरी बना ली थी. अब लेटेस्ट अपडेट की मानें तो सलमान अब डेंगू से ठीक हो गए है.
Bigg Boss 16: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस16′ (Bigg Boss 16 ) को लेकर चर्चा में थे. शो को वो होस्ट कर रहे थे, लेकिन उनको डेंगू हो गया था. जिसकी वजह से वो ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर नहीं आए थे. उनकी जगह करण जौहर ने लिया था. अब एक्टर के हेल्थ को लेकर अपडेट आया है. वो जल्द ही शो की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे.
डेंगू से उबरे सलमान खान
सलमान खान के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वो ‘बिग बॉस16′ में फिर से दिखेंगे. सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘वह ठीक हो रहे हैं. अभी थोड़ी कमजोरी है, लेकिन डेंगू से उबर गए हैं. अभी थोड़ी कमजोरी है, लेकिन डेंगू से उबर गए हैं. कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले इस शो से जुड़े सूत्र ने बताया कि अभिनेता बृहस्पतिवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड की शूटिंग करेंगे.
https://www.instagram.com/p/CkLdUHpveyT/
बिग बॉस 16 की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान
सूत्र ने कहा, ‘‘प्रोगामिंग टीम को बताया गया है कि सलमान शुक्रवार व शनिवार के एपिसोड के लिए आज दोपहर को शूटिंग करेंगे. इस एपिसोड में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ का प्रचार करते नजर आएंगे.” बता दें कि एक्टर 2010 से ‘बिग बॉस’ को होस्ट कर रहे है. इस शो में उनकी जगह अभी तक कोई ले नहीं पाया है.
Also Read: Bigg Boss 16 को लेकर आई शॉकिंग खबर, सलमान खान को हुआ डेंगू, अब ये पॉपुलर स्टार करेंगे शो को होस्ट
सलमान खान की शर्टलेस फोटो
सलमान खान ने भाई दूज के अवसर पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, हैप्पी भाई दूज. इस मोनोक्रोम तसवीर में एक्टर सनग्लासेस लगाए हुए हैं. शार्प हेयरस्टाइल और आउटडोर में एक्टर को एब्स फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया. तसवीर पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे है. फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी. फिल्म में कैटरीना कैफ है. इसके अलावा वो सूरज बड़जात्या की एक मूवी में काम करने वाले है. एक्टर चिरंजीवी की मूवी गॉडफादर में एक कैमियो रोल में नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










