Bhool Chuk Maaf: सिकंदर-जाट के बाद सामने आई राजकुमार राव की फिल्म की रिलीज डेट, हंसी से लोट-पोट कर देगी कहानी
Bhool Chuk Maaf Box Office Day 12
Bhool Chuk Maaf की रिलीज डेट एक मोशन पोस्टर के साथ जारी किया गया है.
Bhool Chuk Maaf: ‘स्त्री’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ फेम एक्टर राजकुमार राव फैंस के लिए एक नई टाइम-लूप में उलझी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनका साथ ‘बेबी जॉन’ एक्ट्रेस वामिका गब्बी देने वाली हैं. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. अब निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जिसके बाद यह सनी देओल की ‘जाट’ के साथ क्लैश करती, लेकिन अब इसकी डेट को आगे बढ़ाते हुए फिल्म को 9 मई के दिन रिलीज किया जायेगा.
भूल चूक माफ कब रिलीज होगी?
मैडॉक फिल्म्स ने आज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है. इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा भी किया गया है. इस पोस्टर के कैप्शन में निचे लिखा है, ‘अपनी हल्दी में अटक गए रंजन और तितली! क्या उनकी शादी का दिन आएगा कभी? पता चलेगा 9 मई को. भूल चूक माफ सभी सिनेमाघरों में!’
हंसी से लोट-पोट कर देगी कहानी
भूल चूक माफ फिल्म की कहानी रंजन और तितली नाम के एक ऐसे कपल की है, जिनकी शादी तय हो गई है. इसी के साथ शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. होने वाला दूल्हा-दुल्हन भी काफी एक्साइटेड है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इनकी हल्दी की रस्म आगे ही नहीं बढ़ पाती है. जब भी राजकुमार का किरदार अगले दिन सुबह उठता है, तब-तब हल्दी का ही दिन रिपीट होता है. अब ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि रंजन और तितली की शादी हल्दी से मंडप का सफर तय कर पाती है या नहीं.
भूल चूक माफ के बारे में…
भूल चूक माफ का निर्माण ‘लुका छुपी’ और ‘जरा हटके जरा बचके’ के निर्माता दिनेश विजान ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के साथ मिलकर किया है. फिल्म के निर्देशन की कमान करण शर्मा ने संभाली है. छावा के बाद मैडॉक फिल्म्स की यह फिल्म साल की तीसरी बड़ी रिलीज हो सकती है.
यह भी पढ़े: Upcoming South Movies: मोहनलाल से डेविड वार्नर तक, ‘सिकंदर’ से भिड़ेगी इन स्टार्स की साउथ फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







