Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: भूल चुक माफ चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर बनी हिट या साबित हुई फ्लॉप? जानें कलेक्शन रिपोर्ट

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :26 May 2025 8:18 AM
विज्ञापन
Bhool Chuk Maaf Box Office Collection

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: फिल्म भूल चुक माफ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना रही है. फिल्म धमाल मचा रही है. अबतक तीन दिन में मूवी ने तगड़ी कमाई किया है और चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. आइए आपको आंकड़ों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4: फिल्म भूल चुक माफ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म को दर्शकों से पॉज्टिव रिस्पांस मिल रहा है. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है. फिल्म ने पहले वीकेंड में अच्छा कलेक्शन दर्ज किया है. रिलीज के पहले रविवार को मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. टिकटों पर मिल रही छूट और वीकेंड का फायदा फिल्म को मिला है. चौथे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

भूल चुक माफ का चौथे दिन का कलेक्शन

फिल्म भूल चुक माफ की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी पॉजिटिव रही है. Sacnilk.com के अनुसार, चौथे दिन फिल्म ने 4.52 करोड़ रुपये की है. टोटल कलेक्शन फिल्म ने अबतक करोड़ रुपये की कर ली है. फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जिसमें एक शख्स टाइम लूप में फंस जाता है. उसकी लाइफ में एक ही दिन बार-बार आता है.

  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये

Bhool Chuk Maaf की टोटल कलेक्शन- 32.75 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का पलड़ा इन फिल्मों पर पड़ा भारी

फिल्म भूल चुक माफ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर केसरी वीर और कपकपी से हुई. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म दोनों फिल्मों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दोनों फिल्मो को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. दूसरी तरफ मिशन इम्पॉसिबल 8 और फाइनल डेस्टिनेशन 6 से भूल चुक माफ को कड़ी टक्कर मिल रही है. इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है. पहले वीकेंड के बाद अब वीकडेज में भी इसकी पकड़ मजबूत नजर आ रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यदि फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही, तो यह एक सफल थियेट्रिकल रन दर्ज कर सकती है.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola