Baby John के डिजास्टर साबित होने पर वामिका गब्बी ने तोड़ी चुप्पी, बोले काफी लोगो ने…
Wamiqa Gabbi on Baby John Failure
Baby John: बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी ने ने ‘बेबी जॉन’ के फ्लॉप होने पर अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बात की है. उन्होंने कहा, “मैंने अपना बेस्ट दिया, फिल्म पूरी तरह रीमेक नहीं थी.”
Wamiqa Gabbi on Baby John Failure: खुफिया, जब वी मेट और 83 जैसी मूवीज में नजर आ चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपने नई मूवी ‘भूल चूक माफ’ से इन दिनों सुर्खियों में हैं. हांलाकि, फिल्म के मेकर्स ने भारत-पाक के बढ़ते तनाव और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए इसे थिएटर्स में रिलीज न करने का फैसला किया है, और अब ये मूवी सीधा 16 मई को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है. इसी बीच वामिका ने अपनी पिछली फिल्म ‘बेबी जॉन’ के फेलियर के बारे में बात करते हुए फिल्म के प्रति अपने विचार साझा किए हैं.
बेबी जॉन के असफल होने पर वामिका ने क्या कहा?
कलीस की ओर से एक्शन-थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन में अपने परफॉर्मेंस के लिए तो वामिका को काफी तारीफें मिली लेकिन मूवी बॉक्स ऑफिस पर खुद को साबित नहीं कर पाई और दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में बुरी तरह मात खा गई. क्रिटिक से बुरे रिव्युज मिलने और दर्शकों को निराश करने के बावजूद मूवी में वामिका के एक्टिंग और उनके स्किल्स को काफी लोगो ने पसंद किया है. द टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान वामिका ने फिल्म के असफल होने पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा ‘हां, मैंने अपना बेस्ट किया और मुझे ऐसा लगता है सभी ने अपने बेस्ट किया है. काफी लोगो ने फिल्म को पसंद किया और काफी लोगो ने नहीं.’
क्यों फ्लॉप हुई वरुण धवन स्टारर फिल्म
बेबी जॉन को साउथ की फिल्म थेरी के रीमेक होने के कारण दर्शकों से बैकलैश मिला है. काफी क्रिटिक ने एक्टर वरुण धवन और विजय थलापति की एक्टिंग को एक दूसरे से कम्पेयर करते हुए कहा कि फिल्म में ओरिजनलिटी नहीं है. इंटरव्यू में आगे वामिका ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के पीछे उसका थेरी की रीमेक होना स्वीकार करते हुए कहा ‘मुझे भी लगता है फिल्म एक रीमेक है और ओरिजिनल फिल्म लोगो ने पहले ही देख चुकी थी, लेकिन हां, फिल्म हूबहू रीमेक नहीं थी.’
यह भी पढ़े: Border 2: सनी देओल की फिल्म में दिखेंगे वरुण धवन, इस किरदार से फैंस को करेंगे इंप्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







