Bhagyashree के साथ होली से पहले हुआ बड़ा हादसा, माथे पर लगे 13 टांके, तस्वीरें देख फैंस का हाल बेहाल
Bhagyashree gets injured
Bhagyashree: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री को बीते दिन होली के पहले पिकलबॉल गेम खेलते वक्त माथे पर गंभीर चोट लगी, जिसके बाद उन्हें 13 टांके लगे. हालांकि, अब एक्ट्रेस की हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है.
Bhagyashree: ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री के होली से पहले एक बड़ा हादसा हो गया है. एक्ट्रेस को पिकलबॉल गेम खेलते वक्त गंभीर चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें तुरंत सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. यहां उनके माथे पर 13 टांके लगे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है. फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख काफी परेशान है और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
माथे पर लगी गंभीर चोट
भाग्यश्री की वायरल हो रही इन तस्वीरों में वह अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही है. उनके माथे पर एक गंभीर कट का निशान दिखाई दे रहा है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘भाग्यश्री का दुर्भाग्यवश पिकलबॉल खेलते समय एक्सीडेंट हो गया. जिससे उनके माथे पर गहरी चोट लग गई. उनकी सर्जरी हुई और उन्हें 13 टांके लगे.’ हालांकि, अब एक्ट्रेस की हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है. उनके अस्पताल से सामने आई तस्वीरों में से एक में वह सेल्फी लेते हुए नजर आ रही है, जिसमें उनके सिर पर पट्टी बंधी है, लेकिन उसके बावजूद वह अपने दर्द को छुपाते हुए मुस्कुराते दिखाई दे रही है.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
भाग्यश्री का वर्क फ्रंट
भाग्यश्री ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैने प्यार किया से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस और सलमान की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद एक्ट्रेस ने कुछ फिल्में की लेकिन वह ज्यादा चली नहीं और फिर उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. भाग्यश्री ने हिमालय दासानी से शादी की है और वह एक बेटा और एक बेटी की मां हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘लाइफ हिल गई’ में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










