Baaghi 4 Box Office Collection Day 12: लाखों में सिमटा बागी 4 का कलेक्शन, कमाई जान लगेगा झटका

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Sep 2025 2:44 PM

विज्ञापन

बागी 4 बोक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स फोटो- इंस्टाग्राम Photo Source: Instagram

Baaghi 4 Box Office Collection Day 12: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा और संजय दत्त स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो चुकी है. फिल्म दर्शकों को थियेटर्स तक लाने में नाकमयाब रही. अब इसकी कमाई लाखों में सिमट चुकी है. आइये एक नजर डालते है इसके 12वें दिन की कमाई पर.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 12: एक लोकप्रिय फ्रैंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद, टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है. पिछले दो हफ्तों में फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही है. 11वें दिन एक्शन थ्रिलर की ऐसी स्थिति हो गई कि ये लाखों में सिमट गई. आइये जानते हैं मूवी ने 12 दिन कितना कलेक्शन किया.

बागी 4 ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की बागी 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 12वें दिन 0.23 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 50.62 करोड़ हो गया. हांफते-हांफते फिल्म ने 50 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. हालांकि 100 करोड़ तक इसका कलेक्शन पहुंचना नामुमकिन लग रहा है, क्योंकि इसी शुक्रवार जॉली एलएलबी 3, अजेय और निशानची रिलीज हो रही है.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 ने कितना कलेक्शन किया

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.74 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.23 करोड़ (Early Reports)

Baaghi 4 Total Box Office Collection- 50.62 करोड़

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनुज को यादकर फूट-फूटकर रोती है अनु, राही को लेकर कहती है ये बात, पाखी अपनी मां को मारेगी ताना

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola