Thamma से सबसे बड़ी ओपनिंग करने पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दर्शक आज बेहतरीन कंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं

Updated:
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana on Thamma

आयुष्मान खुराना ने थामा की ओपनिंग पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Thamma: आयुष्मान खुराना की वैम्पायर-कॉमेडी ‘थामा’ ने पहले दिन दिवाली पर ₹25.11 करोड़ की कमाई के साथ एक्टर के करियर की हाईएस्ट ओपनर का खिताब हासिल किया है. अब इस सफलता पर आयुष्मान ने खुशी जाहिर करते हुए क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

विज्ञापन

Thamma: निर्देशक आदित्य सरपोतदार की वैम्पायर-कॉमेडी ‘थामा’ ने दिवाली के मौके पर दर्शकों को थिएटर तक खींच लाया है. दिनेश विजान की ओर से निर्मित इस फिल्म ने पहले दिन ₹25.11 करोड़ की शानदार कमाई करते हुए आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का खिताब हासिल किया.

अब इसपर आयुष्मान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्साइटमेंट जाहिर की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

आयुष्मान खुराना: “थामा मेरे करियर की टेंटपोल फिल्म है”

अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए आयुष्मान ने कहा, “मैं एक एंटरटेनर हूं, इसलिए दिवाली की छुट्टियों में लोगों को ‘थामा’ और मेरे अभिनय को पसंद करते देखना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है. जब मेरे निर्माता दिनेश विजान ने बताया कि ‘थामा’ दिवाली पर रिलीज हो रही है, तो मैं बहुत खुश हुआ क्योंकि मैं हमेशा से अपने करियर में ऐसा होते देखना चाहता था.”

आयुष्मान ने आगे कहा, “अपनी अनोखी फिल्मों के जरिए अपनी जगह बनाने के बाद, मैं दिवाली पर अपने ब्रांड का सिनेमा लाने का सपना देख रहा था. एक ऐसा त्योहार जिस दिन सबसे बड़े सुपरस्टार अपनी फिल्में रिलीज करते हैं. ‘थामा’ मेरे करियर की टेंटपोल फिल्म है और मैं भाग्यशाली हूं कि इसे दिवाली पर रिलीज करने का मौका मिला.”

फिल्म की सफलता पर क्या बोले आयुष्मान?

थामा की सफलता पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, “पहले दिन जो प्यार ‘थामा’ को मिला है, उसने यह धारणा तोड़ दी है कि दिवाली पर सिर्फ सीक्वल या बड़े सुपरस्टार की फिल्में ही चलती हैं. ‘थामा’ की सफलता साबित करती है कि दर्शक आज बेहतरीन कंटेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं.”

उन्होंने आगे जोड़ा, “दर्शक अपने परिवार और बच्चों को मेरी फिल्म देखने ला रहे हैं. हर एक्टर यही महसूस करना चाहता है कि उसकी फिल्म दिवाली जैसी बड़ी रिलीज डेट पर रिलीज हो और बेहद सफल साबित हो. मुझे खुशी है कि मैं ‘थामा’ के साथ इस एहसास को जी रहा हूं.”

बता दें कि थामा के बाद आयुष्मान की दूसरी हाईएस्ट ओपनर ‘ड्रीम गर्ल’ थी, जिसने 10.5 करोड़ कमाए थे.

यह भी पढ़ें:  Box Office Report: ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ या ‘कांतारा चैप्टर 1’? बॉक्स ऑफिस की गद्दी किसके नाम और कौन बना गुलाम

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola